November 19, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बलरामपुर 19 नवम्बर 26*घने कोहरे में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत: पांच युवकों की मौत- दो लोग गंभीर रूप से घायल*

बलरामपुर। जिले में उतरौला-बलरामपुर रोड पर बीती देर रात घने कोहरे के चलते भीषण सड़क हादसा हो गया। दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में पांच युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान मोहम्मद फारूक (18), सलीम (18), गुफरान (17), तौफीक (19) और फजल मोहम्मद (23) के रूप में हुई है। सभी छप्पर तलवा, गौरीवनडीह गांव के निवासी थे। हादसे में मुजम्मिल (22) और नाहिद रजा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों का इलाज चल रहा है। एसपी के मुताबिक, दोनों मोटरसाइकिलों पर सवार युवक उतरौला की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान घना कोहरा होने के कारण सड़क पर जा रहे किसी राहगीर को बचाने के प्रयास में दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने पांच युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो गंभीर घायलों का उपचार जारी है।

Taza Khabar