भागलपुर बिहार8 अप्रैल 26*डाक उत्कृष्ट सम्मान समारोह में शरीक हुए जिलाधिकारी*
भागलपुर : 08 अप्रैल 2026, भागलपुर के टाउन हॉल में डाक विभाग, पूर्वी प्रक्षेत्र, भागलपुर द्वारा डाक उत्कृष्टता सम्मान पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भागलपुर के जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी शरीक हुए तथा अनेक कर्मियों को अपने हाथों से स्मृति चिन्ह और उत्कृष्टता प्रमाण पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम में डाक महाध्यक्ष, पूर्वी प्रक्षेत्र, भागलपुर श्री मनोज कुमार द्वारा जिलाधिकारी महोदय को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि डाक विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित करने हेतु इस समारोह का आयोजन किया गया था। उन्होंने कहा कि अच्छे कर्मियों के उपलब्धि सभी को अवगत कराया गया है। ताकि अन्य कर्मी भी इससे प्रोत्साहित हो सके।

More Stories
पूर्णिया 30अगस्त 26*पूर्णिया पुलिस की बड़ी तैयारी, QRT ने किया दंगा निरोधी मॉक ड्रिल
नई दिल्ली 30 अगस्त 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
उत्तर प्रदेश 30अगस्त 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*