भागलपुर बिहार30जनवरी*राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि की स्मृति में कांग्रेस इंटक ने निकाली गांधी संकल्प पदयात्रा
स्वतंत्रता संग्राम में प्राणों की आहुति देने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में कांग्रेस इंटक के कार्यकर्ताओं ने दिनांक 30 जनवरी 2023 सोमवार को प्रातः 7:00 बजे बड़े पैमाने पर भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय के नेतृत्व में तिलकामांझी स्मारक पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया तथा दो मिनट का मौन रखकर महात्मा गांधी के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।तत्पश्चात शहीद तिलकामांझी स्मारक से कचहरी चौक तक गांधी संकल्प पदयात्रा निकाली गयी।पदयात्रा में वैष्णव जन को तेने कहिए पीर पराई जाने रे बज रहे थे। बड़ी संख्या में शहर के लोग सुबह 6:00 बजे से ही तिलकामांझी स्मारक पहुंचना शुरू कर चुके थे। पदयात्रा के दरमियान कार्यकर्ता भारत माता की जय,महात्मा गांधी अमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा गांधी तेरा नाम रहेगा आदि नारे लगा रहे थे। राष्ट्रपिता को नमन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय ने कहा- उनके आदर्श लाखों लोगों को प्रेरित करते रहते हैं। हम उनके सत्य और प्रेम के मार्ग पर चलने का संकल्प लें। हमें शांति,अहिंसा,सादगी, साधनों की पवित्रता और विनम्रता उनके आदर्शों का पालन करना चाहिए। पदयात्रा का उद्देश्य एकता,सांप्रदायिक सौहार्द,शांति,अहिंसा,गरीबों की सहायता,संरचनात्मक कार्य,भेदभाव मिटाने,असहाय लोगों की सेवा और भाईचारा स्थापित करने पर बापू की आत्मा को शांति मिलेगी। पदयात्रा के माध्यम से महात्मा गांधी के विचारों एवं आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने की कोशिश रही है। पदयात्रा में महामंत्री प्रवीण कुमार तिवारी,मंटू यादव,डॉ आरिफ आजाद,डॉ विश्वजीत कुमार, सचिव उपेंद्र राम,शिक्षाविद पिंटू झा,किशोरी जी,दिलीप कुमार,कामेश्वर मंडल,प्रिंसश्रीवास्तव,सनी कुमार,संजीव तांती, विवेक पासवान,अमरजीत,धनेश्वर महतो,मुकेश जैन आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
सधनयवाद ,भवदीय
ओमप्रकाश उपाध्याय प्रदेश अध्यक्ष
भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) बिहार
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनके स्मृति में तिलकामांझी स्मारक पर प्रार्थना सभा करते कांग्रेसी
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में गांधी संकल्प पदयात्रा में सम्मिलित कांग्रेस इंटक के नेतागण

More Stories
बलिया5अगस्त26*बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन।
दतिया5अगस्त26*भाजपा पर भारी पड़ रहा है जातीय विमर्श? दतिया उपचुनाव के बाद फिर चर्चा में मुख्यमंत्री का पुराना बयान!*
वाराणसी5अगस्त26* काशी के 55 चौराहों पर गूंजेगा शिव स्तोत्र, सावन में श्रद्धालुओं का होगा भव्य स्वागत