बांदा 5 अगस्त 26*जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपाइयों ने किया नमन, समाजवादी विचारों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
बांदा – समाजवादी चिंतक एवं ‘छोटे लोहिया’ के नाम से विख्यात स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की जयंती पर बुधवार को जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।कार्यक्रम में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके समाजवादी विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय महासचिव,पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री विशम्भर प्रसाद निषाद ने कहा कि जनेश्वर मिश्र का पूरा जीवन सादगी,संघर्ष और समाजवादी विचारधारा को समर्पित रहा।उन्होंने गरीब, किसान,मजदूर और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई को हमेशा प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव भी जनेश्वर मिश्र के राजनीतिक अनुभव और विचारों का सम्मान करते थे तथा महत्वपूर्ण निर्णयों और चुनावी घोषणा पत्र तैयार करने में उनसे सलाह लेते थे।उन्होंने जनेश्वर मिश्र के जीवन से जुड़े कई प्रसंगों का उल्लेख करते हुए कहा कि समाज और गरीबों के प्रति उनका समर्पण अद्वितीय था।उन्होंने कहा कि आगरा सम्मेलन में जनेश्वर मिश्र ने गरीबों के पक्के आवास की जरूरत को प्रमुखता से उठाया था और इसे सरकार की जिम्मेदारी बताया था।उनके विचार आज भी समाजवादी आंदोलन के लिए प्रेरणास्रोत हैं।कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वर्मा,नंद किशोर यादव, सुमन दिवाकर समेत अन्य वक्ताओं ने भी जनेश्वर मिश्र के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।सभी ने उनके बताए रास्ते पर चलकर समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने का आह्वान किया।कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव एजाज खान ने किया।इस दौरान पुष्पेंद्र सिंह चुनाले,सी.पी. प्रजापति, अवधबिहारी यादव,अमर सिंह यादव,सिकंदर सिंह यादव, दिलीप कुमार,प्रमोद कुमार, अनुपम लौहवंशी,आशीष निषाद,भारत पाल,वीरेंद्र सिंह, गोरेलाल वर्मा,विमलेश यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी,कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने जनेश्वर मिश्र के समाजवादी आदर्शों को आगे बढ़ाने तथा गरीब,किसान,मजदूर और वंचित वर्गों की आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया।

More Stories
बांदा 5 अगस्त 26*मवई बुजुर्ग में नाली जाम से मचा हाहाकार**घरों में भरा पानी, कई मकान गिरने की कगार पर*
मथुरा 5 अगस्त26 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा पुलिस लाइन सभागार में पुलिस पेंशनर्स के साथ की बैठक*
मथुरा 5 अगस्त 26*थाना शेरगढ़ पुलिस द्वारा बलात्कार के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*