*बांदा ब्रेकिंग न्यूज़*
बांदा 5 अगस्त 26*मवई बुजुर्ग में नाली जाम से मचा हाहाकार**घरों में भरा पानी, कई मकान गिरने की कगार पर*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा।- शहर मुख्यालय से सटे *ग्राम मवई बुजुर्ग* में नाली जाम होने से दर्जनों घरों में पानी भर गया है। जलभराव के कारण कई कच्चे-पक्के मकान गिरने की कगार पर पहुंच गए हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि पेट्रोल पंप के पास जल संसाधन विभाग द्वारा पाइप लाइन डालते समय नाली को खोदकर ऐसे ही छोड़ दिया गया था। मिट्टी और मलबा नाली में भर जाने से पानी की निकासी पूरी तरह बंद हो गई है।
*घरों में घुसा गंदा पानी*
निकासी न होने के कारण बरसात और घरों का गंदा पानी सड़कों से होता हुआ लोगों के घरों में घुस गया है। इससे ग्रामीणों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। मकानों की नींव कमजोर होने से उनके ढहने का खतरा भी बढ़ गया है।
*लेखपाल और सचिव को दी सूचना*
ग्रामवासियों का कहना है कि समस्या की जानकारी कई बार *संबंधित लेखपाल और ग्राम पंचायत सचिव* को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि नाली की तत्काल सफाई कराकर पानी की निकासी सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और किसी प्रकार की जनहानि न हो।

More Stories
वाराणसी5अगस्त26* काशी के 55 चौराहों पर गूंजेगा शिव स्तोत्र, सावन में श्रद्धालुओं का होगा भव्य स्वागत
बांदा 5 अगस्त 26*जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपाइयों ने किया नमन, समाजवादी विचारों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प*
मथुरा 5 अगस्त26 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा पुलिस लाइन सभागार में पुलिस पेंशनर्स के साथ की बैठक*