June 3, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

भागलपुर 3जून26*सबौर थाना अंतर्गत लूट की घटना का सफल उदभेदन करते हुए दो अपराधकर्मियों को किया गया गिरफ्तार।

भागलपुर 3जून26*सबौर थाना अंतर्गत लूट की घटना का सफल उदभेदन करते हुए दो अपराधकर्मियों को किया गया गिरफ्तार।

भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपीआजतक

भागलपुर 3जून26*सबौर थाना अंतर्गत लूट की घटना का सफल उदभेदन करते हुए दो अपराधकर्मियों को किया गया गिरफ्तार।

भागलपुर*वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशानुसार अवैध शराब, आर्म्स, मादक पदार्थ आदि की बरामदगी हेतु सघन गश्ती एवं चोरी / छिनतई के हॉट स्पॉट पर छापामारी की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक-02.06.2026 को सबौर थाना को गुलशन कुमार पिता-रामवाण मंडल सा०-लैलख थाना-सबौर जिला-भागलपुर के द्वारा एक लिखित आवेदन प्राप्त हुआ। जिसमें यह उल्लेखित किया गया कि अपने ससुराल नाथनगर से मोटरसाइकिल से अपने घर लैलख जा रहे थे। इसी क्रम में राजपुर बहियार के पास तीन अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा लूट कि घटना कारित कि गई है।इस संबंध में सबौर थाना कांड सं0-190/26 दिनांक 02.06.2026 सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कि गई। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशन पुलिस अधीक्षक, नगर भागलपुर के निगरानी तथा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, विधि-व्यवस्था भागलपुर एवं सबौर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। उक्त गठित टीम के द्वारा लिखित आवेदन में दी गई सुचना, सी०सी०टी०वी० फुटेज तथा तकनिकी सूचना के आधार पर 01. अमन कुमार पिता-भोला यादव सा०-चंघेरी 02. विनोद पासवान पिता-शशि शेखर सा०-मिर्जापुर दोनो थाना-सबौर जिला-भागलपुर को घटना में प्रयुक्त मोटरसाइ‌किल तथा लूट कि गई चाँदी का चैन के साथ विधिवत् गिरफ्तार किया गया।बरामदगी :-01. चाँदी का चैनः-01। 02. मोबाइल :-01। 03. घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिलः-01। गिरफ्तारी :-01. अमन कुमार पिता-भोला यादव सा०-चंघेरी।02. विनोद पासवान पिता-शशि शेखर सा०-मिर्जापुर दोनो थाना-सबौर जिला-भागलपुर। अमन कुमार का अपराधिक इतिहासः-01. सबौर थाना कांड सं0-132/21 दिनांक 18.05.2021 धारा-399/402 भा०द०वि० एवं 25 (1-B) A/26/35 आर्म्स एक्ट।02. सबौर थाना कांड सं0-50/23 दिनांक-24.01.2023 धारा-379 भा०द०वि० ।छापामारी दल की विवरणी :-पु०अ०नि० सह-थानाध्यक्ष बिट्टु कुमार कमल सबौर थाना।पु०अ०नि० मनीष कुमार सबौर थाना।पु०अ०नि० राजेश कुमार सबौर थाना।पु०अ०नि० पंकज कुमार सिंह सबौर थाना।सशस्त्र बल सबौर थाना

Taza Khabar