कौशाम्बी 8सितंबर 26*जिला बेसिक शिक्षाधिकारी एवं खण्ड शिक्षाधिकारियों को शैक्षिक गुणवत्ता में और सुधार लाने के निर्देश*
*जिलाधिकारी ने की जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक*
*कौशाम्बी।* जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने आज उदयन सभागार में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक की जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी से जर्जर विद्यालयों/भवनों के ध्वस्तीकरण/नीलामी की कार्यवाही की जानकारी प्राप्त करते हुए अभी तक अवशेष 18 विद्यालयों/भवनों के ध्वस्तीकरण/नीलामी की कार्यवाही न किए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए सम्बन्धित खण्ड शिक्षाधिकारियों से कहा कि ध्वस्तीकरण/नीलामी की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करा लिया जाए। उन्होंने विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति की समीक्षा के दौरान विकास खण्ड- चायल, मूरतगंज एवं नेवादा में बच्चों की उपस्थिति कम पाए जाने पर सम्बन्धित खण्ड शिक्षाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी एवं खण्ड शिक्षाधिकारियों से कहा कि विद्यालयों एवं कस्तूरबा गाॅधी आवासीय बालिका विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं में और सुधार लाई जाए। विद्यालयों में निपुण तालिका अपडेट रहें एवं बच्चों से कार्य पुस्तिका भरवाया जाए। विद्यालयों में अनुशासन बनाएं रखा जाए। उन्होंने जिला पंचायतराज अधिकारी को निर्देशित किया कि सफाई कर्मियों के माध्यम से विद्यालयों का प्रतिदिन साफ-सफाई कार्य सुनिश्चित कराई जाए एवं अवशेष विद्यालयों में विद्युत कनेक्शन कार्य शीघ्र पूर्ण करा लिया जाए। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी से कहा कि अधीक्षण अभियंता, विद्युत से समन्वय कर अवशेष 24 विद्यालयों से हाईटेंशन तार शिफ्ट कराने की कार्यवाही एक सप्ताह के अन्दर पूर्ण करा लिया जाय बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

More Stories
दिल्ली 8 सितंबर 26*सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, 1100 PG का सर्वे… 24 संपत्तियों पर चला बुलडोजर
इटावा 8 सितंबर 26*मानदेय में बढ़ोतरी से लेकर 5 लाख की चिकित्सा सुविधा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हुई बल्ले-बल्ले……!!*
कौशाम्बी 8 सितंबर 26*महिला थाने में चली गोली महिला सिपाही की मौत डॉक्टरों ने किया मृत्यु घोषित