भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपीआजतक
भागलपुर 16 अप्रैल 26*17 अप्रैल से होने वाली जनगणना को लेकर हुआ प्रेस सम्मेलन*
भागलपुर : 16 अप्रैल 2026, भागलपुर के समीक्षा भवन में जिला पदाधिकारी, भागलपुर डॉ० नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में 17 अप्रैल 2026 से चलने वाली जनगणना को लेकर संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया गया है।
संवाददाताओं को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी में बताया कि बिहार राज्य में दिनांक 17 अप्रैल 2026 से मकानों के सूचीकरण एवं गणना का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। यह संपूर्ण प्रक्रिया ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से संचालित होगी, जिससे कार्य में पारदर्शिता एवं सुगमता सुनिश्चित किया जा सके।
17 अप्रैल 2026 से 01 मई 2026 तक स्व-गणना (Self Enumeration) की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इस दौरान नागरिक स्व गणना पोर्टल (http://se.census.gov.in) पर जाकर अपना राज्य सलेक्ट करेंगे और कैपचा से वेरीफाई करेंगे। इसके बाद एक विवरण आयेगा सारा विवरण पढ़ लेने के बाद अपने मकान एवं परिवार से संबंधित विवरण दर्ज कर सकते हैं। इस प्रक्रिया में परिवार का मुखिया अपने घर एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी स्वयं भर सकते हैं।
इसके लिए सबसे पहले पोर्टल खोलकर अपना नाम एवं मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा, इसके बाद अपनी भाषा चुनेंगे ,फिर OTP से सत्यापन होगा । इसके पश्चात अपना जिला और नजदिकी स्थान हाईलटर से चिह्नित करेंगे, फिर 33 प्रकार के प्रश्न प्रदर्शित होंगे। इन प्रश्नों के उत्तर विकल्प के रूप में उपलब्ध रहेंगे, जिनमें से सही विकल्प का चयन करना है।
विवरणी को जब तक अंतिम रूप से “सबमिट” नहीं किया जाता है, तब तक दर्ज की गई जानकारी में आवश्यक सुधार किया जा सकेगा। एक बार जानकारी सबमिट करने के बाद एक यूनिक आईडी (ID) जनरेट होगा। इस आईडी को सुरक्षित रखना अनिवार्य होगा, जिसे नागरिक स्क्रीनशॉट / लिखकर या अन्य माध्यम से सुरक्षित रख सकते हैं।
2 मई से जब प्रगणक आपके घर पहुंचेंगे तब इसी आईडी से पुनः उस विवरण को खोलकर वे यथासंभव उस डाटा में सुधार कर सकेंगे और डाटा को फाइनल सबमिट कर देंगे।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी सरकारी पदाधिकारी कर्मियों को सर्वप्रथम 17 18 को अपना अपना सेल्फ एन्यूमरेशन (स्व गणना) कर लेने का निर्देश दिया गया है।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री प्रदीप कुमार सिंह, संयुक्त निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी श्री लखीराम मुर्मू एवं अन्य पदाधिकारी का उपस्थित थे।

More Stories
मथुरा 16 अप्रैल 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा अभियुक्त को 01 नाजायज चाकू सहित किया गिरफ्तार ।*
मथुरा 16 अप्रैल 26 *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा बांके बिहारी मंदिर के आसपास पैदल गस्त*
मथुरा 16 अप्रैल 26* हत्या के प्रयास व बलबा करने के अभियोग में बाँछित 02 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ।*