कौशाम्बी 16 अप्रैल 26*आंगनबाड़ी केंद्र होने के बावजूद कागजों में चलता है आंगनवाड़ी*
*महेवाघाट कौशाम्बी* ।विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के चलते आंगनबाड़ी केंद्र केवल शोपीस बनकर रह गए हैं गर्भवती महिलाओं धात्री और बच्चों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है जिम्मेदार अधिकारी अब तो ग्रामीणों का फोन भी नहीं उठाते हैं जिससे उनकी तानाशाही का अंदाजा लगाया जा सकता है सरसवा विकास खण्ड क्षेत्र के अलवारा गांव में आंगनवाड़ी भवन बने लगभग 2 वर्ष से 3 वर्ष बीत गए हैं लेकिन भ्रष्टाचारी अधिकारी एवं कर्मचारी की बदौलत आज तक अलवारा गांव के नौनिहालों गर्भवती महिलाओं को पोषक तत्व नहीं मिल पा रहा है गांव में चार आंगनबाड़ी कार्यकर्ती और केंद्र होने के बावजूद प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में नाम के लिए आंगनवाड़ी केंद्र का संचालन दिखाया गया है । ना तो बच्चों के लिए बैठने के लिए उचित व्यवस्था है ना हीं टाट पट्टी कुर्सी केंद्र में मौजूद है टाट पट्टी कुर्सी आदि का पूरा पैसा जिम्मेदारों ने निकाल लिया है आंगनबाड़ी केंद्र संचालन के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति की जा रही है गांव के लोग जब अधिकारियों से बात करने के लिए फोन लगाते हैं तो कोई भी जिम्मेदार अधिकारी फोन नहीं रिसीव करते हैं। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की महत्वपूर्ण परियोजना बाल विकास एवं पुष्टाहार भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ता जा रहा है।
More Stories
बस्ती 18 सितंबर 26*बड़हर खुर्द पेट्रोल पंप कांड में कहानी पर सवाल, रकम के अंतर ने बढ़ाया रहस्य*
नई दिल्ली 18 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
लखनऊ 18 सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें………