September 19, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मथुरा 19 सितंबर 2026*रावल में धूमधाम से मनाया लाडली राधारानी का जन्मोत्सव

मथुरा 19 सितंबर 2026*रावल में धूमधाम से मनाया लाडली राधारानी का जन्मोत्सव

मथुरा 19 सितंबर 2026*रावल में धूमधाम से मनाया लाडली राधारानी का जन्मोत्सव

श्रद्धालुओं ने खिलौने, प्रसाद व पोशाक भेंट कर बरसाए फूल, जयकारों से गूंजा राधारानी मंदिर प्रांगण

कु0 सोनम यूपीआजतक 

रावल। राधारानी के जन्मोत्सव के अवसर पर उनके जन्मस्थान रावल में श्रद्धालुओं ने हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ लाडली राधारानी का जन्मोत्सव मनाया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। दूर-दराज से पहुंचे भक्तों ने राधारानी को खिलौने, प्रसाद, पोशाक एवं पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
जन्मोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं ने राधारानी के जयकारे लगाए और भजन-कीर्तन के बीच फूलों की वर्षा कर लाडली का स्वागत किया। जयकारों से पूरा रावल स्थित राधारानी मंदिर प्रांगण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु भक्ति में सराबोर होकर नाचते-गाते नजर आए।
मंदिर के सेवायत महाराज राहुल कला ने राधारानी के जन्म एवं रावल धाम की धार्मिक महत्ता के बारे में श्रद्धालुओं को जानकारी दी। इसके पश्चात लाडली राधारानी का दूध से अभिषेक कर विधि-विधान से पूजन किया गया।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए। मंदिर और आसपास के क्षेत्र में बैरिकेडिंग कराई गई तथा श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए विभिन्न स्थानों पर पार्किंग स्थल बनाए गए। प्रशासन की व्यवस्थाओं के चलते श्रद्धालुओं के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो, इसका विशेष ध्यान रखा गया।

Taza Khabar