भागलपुर 15 मई 2030* अग्नि सुरक्षा हेतु निकाला गया जागरूकता रथ*
भागलपुर से शैलेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट न्यूज़ यूपी आजतक
*यह जागरूकता रथ लोगों से आगजनी से बचाव एवं सुरक्षा के बारे में करेगी जागरूक*
भागलपुर , जैसे जैसे गर्मी बढ़ती जाती है वैसे ही मौसम सूखा होता जाता है और आगजनी की घटना बढ़ती चली जाती है इसको लेकर आज जीवन जागृति सोसायटी एवं जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में अग्नि सुरक्षा को लेकर भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड मैदान से जागरूकता रथ निकाली गई है, इस रथ को सामूहिक रूप से जिला अग्निशमन पदाधिकारी हरेंद्र कुमार सिंह जीवन जागृति सोसायटी के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जो 200 गांव घूम कर लोगों को आग से बचने के नुस्खे बताएगी, यह जागरूकता रथ लोगों को 14 मई से 20 मई तक जागरूक करने का काम करेगी, 200 गांव के झोपड़ी में मकान एवं कच्चे मकान में अगलगी से बचने की विधि को बताने के लिए जीवन जागृति सोसाइटी के साथ-साथ जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ ने विशेष पहल की है। यह जागरूकता रथ भागलपुर के हर प्रखंड में गांव गांव तक लोगों को जागरूक करेगी ।
वहीं जिला अग्निशमन पदाधिकारी हरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि हम लोगों को सावधानियां बरतनी चाहिए जिससे अग्निकांड का विकराल रूप कभी सामने देखना नहीं पड़े, उन्होंने कहा कि महिलाएं खाना बनाने के बाद चूल्हे को पूर्णरूपेण बुझा दे वही खाने को सुबह या शाम बनाए दोपहर में नहीं और बगल में पानी की व्यवस्था अवश्य रखें ,वही जीवन जागृति सोसायटी के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि पुरुष जो भी बीड़ी सिगरेट का सेवन करते हैं यत्र तत्र ना फेंके इससे भी आग लगने की संभावना बनी रहती है। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के दर्जनों सदस्य व शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद थे ।

More Stories
कौशाम्बी18जून26*कौशाम्बी के 11 स्कूलों की मान्यता रद्द*
मथुरा 18 जून 26*थाना कोसीकलां पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को चोरी की 04 भैंस व 03 छोटी पड़िया के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 18 जून 26- OPERATION CONVICTIONथाना छाता जनपद मथुरा ।