विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर 👇
चित्रकूट 15 मई 2023 *पहाड़ी विकासखंड में संविदा कर्मी मनरेगा फीडिंग कंप्यूटर ऑपरेटर के चर्चाओं का बाजार गर्म।
चित्रकूट – पहाड़ी विकास खंड में खंजर सूत्रों के द्वारा मिल रहीं जानकारी के अनुसार पहाड़ी विकास खंड कार्यालय में तैनात संविदा कर्मी कम्प्यूटर आपरेटर के कारनामों के चर्चें इस समय जोरों पर है।
भारत सरकार के द्वारा गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही एवं भारत सरकार के महत्वपूर्ण योजनाओं में शुमार महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनाओं में (मनरेगा) ग्राम पंचायतों के पंचायत मित्रों से सेटिंग करके फर्जी मस्टररोल फीडिंग का काम कर रहा है एवं मनरेगा के द्वारा कराए जा रहे हैं ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की फाइलों में अधिकारियों की कमीशन की सेटिंग में भागीदारी की अहम भूमिका निभाने का भी काम जोरो से कर रहा है अगर इस कंप्यूटर ऑपरेटर की आय के स्रोतों का पता लगाया जाए तों काफी अवैध बेनामी संपत्ति निकल कर बाहर आयेंगी।
अब देखना यह होगा जिले के यशस्वी जनप्रिय के कुशल नेतृत्व के रूप में विख्यात हो चुकें जिलाधिकारी अभिषेक आनंद इन कमीशन खोरी,पंचायत मित्रों के द्वारा मनरेगा में काम ना होने के बावजूद भी फर्जी मस्टररोलो की फीडिंग कंप्यूटर ऑपरेटर के द्वारा काराए जाने की जांच करवागे तों सच्चाई अपने आप खुलकर सामने आएगी।
विकास खंड पहाड़ी में पदस्थ अधिकतर संविदा कर्मी J.E. एवं T.E और पंचायतों मित्रों के द्वारा सप्लायरों की आड़ में ग्राम पंचायतों में ठेकेदारी का भी काम कर रहे हैं मानक विहीन कार्य करा कर सरकारी धन को जमकर ठिकाने लगा रहे हैं।
ग्रामीणों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया जिले के सत श्री माननीय जिलाधिकारी महोदय के द्वारा ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्यों की जांच करवाएंगे तो दूध का दूध पानी का पानी नजर आएगा।
सूत्र……..

More Stories
अयोध्या1मई2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
नई दिल्ली0️⃣1️⃣❗0️⃣5️⃣❗2️⃣0️⃣2️⃣6️⃣ यूपीआजतक न्यूज चैनल पर♨️ आज का प्रेरक प्रसंग ♨️
नई दिल्ली *यूपीआजतकन्यूज चैनल पर शुक्रवार, 01 मई 2026 के मुख्य समाचार*