मथुरा 2 अक्टूबर 26* 06 लाख रूपये हड़पने की साजिश का षड़यन्त्र रचने वाले साजिशकर्ता को किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
मथुरा। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण,अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं क्षेत्राधिकारी महावन के निर्देशन में थाना राया पुलिस,एस0ओ0जी0,स्वॉट व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही द्वारा दिनांक 02.10.2026 समय 00.42 बजे ग्राम हरोथा के बाहर सरकारी स्कूल के पार्क के पास से अभियुक्तगण 1.कुलदीप सिंह पुत्र कारे सिंह निवासी सरकोरिया थाना गौरई जनपद अलीगढ़ उम्र करीब 33 वर्ष 2.अजीत पुत्र कन्हैयालाल निवासी नगला बधिया थाना इगलास जनपद अलीगढ़ उम्र करीब 33 वर्ष की निशानदेही से 06 लाख रूपये की लूट की झूठी घटना से सम्बन्धित को गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त प्रकरण के सम्बन्ध में थाना राया पर मु0अ0सं0 318/2026 धारा 316(5)/317(2) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया था । जिसमें आज कार्यवाही करते हुए गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*घटना का संक्षिप्त विवरणः-* दिनांक 01-10-2026 को समय करीब 17.37 बजे वादी ने खुद के एजेन्ट कुलदीप सिंह पुत्र कारे सिंह निवासी ग्राम सरकोरिया थाना गोरई जनपद अलीगढ़ द्वारा अपने अन्य साथी के साथ के साथ षडयंत्र कर वादी के 06 लाख रुपये हड़पने के लिए लूट की झूठी सूचना देकर रुपये न देकर हड़प लेने के सम्बन्ध मे मु0अ0सं0 318/2026 धारा 316(5) बी0एन0एस0 पंजीकृत कराया गया था । जिसमें दौराने विवेचना अभियुक्त कुलदीप सिंह पुत्र कारे सिंह निवासी सरकोरिया थाना गोरई जनपद अलीगढ़ ने बताया कि दिनांक 29.09.2026 समय करीब 06.30 बजे वादी द्वारा मेरे खाते में 06 लाख रुपये डालने की बात कही और कहा की इन रुपयों को बैंक से निकालकर मथुरा लेकर आ जाना मैनें यह बात अपने साथी अजीत पुत्र कन्हैयालाल निवासी नगला बधिया थाना इगलास जनपद अलीगढ़ को बतायी और हम दोनों लोगों ने योजना बनाई की बैंक से 06 लाख रुपये निकालकर वादी को ना देकर आपस मे ही हड़प लेते हैं । मैनें बैंक से जाकर इगलास से 03 लाख रुपये व 03 लाख रुपये ग्रामीण बैंक बैसमा से निकाले कुल 06 लाख रुपये जब मैनें बैंक से निकाल लिये तो बैसमा मै ही मैनें अजीत पुत्र कन्हैयालाल निवासी नगला बधिया थाना इगलास अलीगढ़ को बुला लिया और गांव बैसमा के बाहर मैनें 06 लाख रुपये बैग से निकाल कर अजीत को दे दिये थे फिर अजीत और मैं दोनों साथ जाकर इन रुपयों को ग्राम हरोथा में सुरक्षित स्थान पर छिपा दिया था और मैं उन रुपयों को अजीत उपरोक्त की निगरानी में छोड़कर खाली बैग लेकर बरेली हाईवे से मथुरा को जाते समय राया कस्बा के पास हाईवे पर अजीत व मेरी पूर्व योजना के अनुसार अपने मोटरसाईकल के आगे वाले हिस्से को तोड़कर लूट की सूचना पहले वादी को दी फिर मैनें डायल 112 पर लूट की सूचना दी थी और खाली बैग को मैनें हाईवे पर रास्ते मे फेंक दिया था । उपरोक्त पुलिस टीम द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना से सम्बन्धित रकम कुल 06 लाख रुपये बरामद करते हुए अभियुक्तगण उपरोक्त की गिरफ्तारी की गयी ।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण का नाम,पता व उम्र:-*
1.कुलदीप सिंह पुत्र कारे सिंह निवासी सरकोरिया थाना गौरई जनपद अलीगढ़ उम्र करीब 33 वर्ष ।
2.अजीत पुत्र कन्हैयालाल निवासी नगला बधिया थाना इगलास जनपद अलीगढ़ उम्र करीब 33 वर्ष ।
*अभियुक्तगण उपरोक्त की गिरफ्तारी का स्थान,दिनांक व समय:-*
*स्थान-* ग्राम हरोथा के बाहर सरकारी स्कूल के पार्क के पास से,दिनांक 02.10.2026 व समय 00.42 बजे ।
*अभियुक्तगण उपरोक्त से बरामदगी का विवरणः-*
घटना से सम्बन्धित कुल 06 लाख रूपये बरामद ।
*अभियुक्तगण उपरोक्त का आपराधिक इतिहासः-*
मु0अ0सं0 318/2026 धारा 316(5)/317(2) बी0एन0एस0 थाना राया जनपद मथुरा ।
*अभियुक्तगण उपरोक्त को गिरफ्तार व बरामदगी करने वाली पुलिस टीमः-*
1.प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह थाना राया जनपद मथुरा ।
2.व0उ0नि0 उमेश सिंह थाना राया जनपद मथुरा ।
3.उ0नि0 संदीप चौधरी एस0ओ0जी0 प्रभारी जनपद मथुरा ।
4.उ0नि0 महावीर सिंह स्वॉट टीम प्रभारी जनपद मथुरा ।
5.उ0नि0 विकाश शर्मा प्रभारी सर्विलांस टीम जनपद मथुरा ।
6.उ0नि0 इन्तजार अली थाना राया जनपद मथुरा ।
7.उ0नि0 कुशलपाल सिंह थाना राया जनपद मथुरा ।
8.उ0नि0 नितिन त्यागी थाना राया जनपद मथुरा ।
9.है0का0 610 रजनीश एस0ओ0जी0 जनपद मथुरा ।
10.है0का0 379 अजय कुमार एस0ओ0जी0 जनपद मथुरा ।
11.है0का0 मुकेश 753 फौजदार एस0ओ0जी0 जनपद मथुरा ।
12.है0का0 1539 दुर्विजय सिंह स्वॉट टीम जनपद मथुरा ।
13.है0का0 1095 हरीजेन्द्र सिंह स्वॉट टीम जनपद मथुरा ।
14.है0का0 398 अखिल प्रताप स्वॉट टीम जनपद मथुरा ।
15.है0का0 679 रिंकू चौधरी स्वॉट टीम जनपद मथुरा ।
16.है0का0 1191 सचिन शर्मा सर्विलांस टीम मथुरा ।
17.है0का0 1474 सन्दीप कुमार थाना राया जनपद मथुरा ।
18.है0का0 765 अनेश कुमार थाना राया जनपद मथुरा ।
19.का0 2253 नितिन मलिक थाना राया जनपद मथुरा ।
20.का0 963 रामसिंह थाना राया जनपद मथुरा ।
21.का0 386 ओमप्रकाश थाना राया जनपद मथुरा ।
22.का0 1666 दीपक राव एस0ओ0जी0 टीम जनपद मथुरा ।
23.का0 1504 संदीप कुमार एस0ओ0जी0 टीम जनपद मथुरा ।
24.का0 1222 अंकित नागर एस0ओ0जी0 टीम जनपद मथुरा ।
25.का0 सुबोध कुमार एस0ओ0जी0 टीम जनपद मथुरा ।
26.का0 2952 योगेश कुमार स्वॉट टीम जनपद मथुरा ।
27.का0 1549 सुनील कुमार स्वॉट टीम जनपद मथुरा ।
28.का0 64आशुतोष स्वॉट टीम जनपद मथुरा ।
29.का0चा0 रामपाल स्वॉट टीम जनपद मथुरा ।
More Stories
रायगड 2अक्टूबर 26*सागरी सुरक्षेसाठी एकजुटीची नवी लाट: रायगड पोलीस
मथुरा 2 अक्टूबर 26* पुलिस लाइन में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी
मथुरा 2 अक्टूबर 26*थाना मांट पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को नगीना मार्का जबरदस्त देशी शराब सहित गिरफ्तार किया गया ।*