भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता (यूपी आजतक)
03/01/2024
*कामेश्वर यादव का जाना अपूरणीय क्षति है:-अश्विनि चौबे*
*कामेश्वर यादव के रूप में अभिभावक को खोया है:-अर्जित शाश्वत*
केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा बहुत दुःखी मन और कल्पित हृदय से यह वेदना प्रकट कर रहा हूं भागलपुर के प्रख्यात समाजसेवी एवं मां बुढ़िया काली पूजा समिति के संरक्षक कामेश्वर यादव हमारे बीच नहीं रहे।उनका जाना समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है।भागलपुर में समाज को मजबूत करने में उनकी भूमिका को भुलाया नहीं जा सकता हैं।कामेश्वर यादव से 1980 से हमारा परिवारिक व सामाजिक रिश्ता रहा है।उन्होंने हमें कई मौके पर व्यक्तिगत संबंध को पूरी निष्ठा के साथ निभाया है।
भागलपुर भाजपा नेता अर्जीत शाश्वत ने कहा कामेश्वर यादव हमारे अभिभावक के तरह थे।उनका हमेशा सानिध्य एवं आशीर्वाद मिलता रहा है।उनके निधन से मर्माहत हूँ।
बाबा केदारनाथ से प्रार्थना करता हूं की उन्हें अपने श्री चरण में स्थान दें।
उनके निधन पर अरुण सिंह,देव कुमार पांडेय,सुधीर चौधरी, अरुण चौबे,अभय घोष सोनू, पंकज सिंह,शशि मोदी,रूबी दास ,चंदन ठाकुर आदि ने शोक संवेदना प्रकट किया है।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
भागलपुर*5 लाख के जीर्णोद्धार की खुली पोल! इस्माइलपुर मॉडल स्कूल में हाथ लगाते ही उतर रहा डिस्टेंपर,
भागलपुर21जुलाई26*सहयोग शिविर के माध्यम से सरकार पहुँचा रही है योजनाओं का घर-घर लाभ :डीएम
पूर्णिया बिहार21जुलाई26* बिजली का तार काटते वक्त बड़ा हादसा, करंट लगने से युवक की मौत*