भरथना इटावा 31 अगस्त*
इनाम जीतने का झांसा देकर 87 हजार आठ सौ रुपये ठगे।
कस्बा के मुहल्ला विशम्भर कालोनी आजाद रोड के विकास बाबू पुत्र कृपाशंकर ने बताया कि वह प्राइवेट शिक्षक है,बीती 23 अगस्त को एक मोबाइल नम्बर से एक नामजद व्यक्ति का फोन आया और उसने स्वयं को ऑनलाइन शॉपिंग कम्पनी का कर्मचारी बताकर मुझे 1 लाख 26 हजार रूपये ईनाम में जीतने की जानकारी देते कहा और 2500 रूपये का रजिस्ट्रेशन कराने की भी बात कही। उंसके द्वारा अपनी कंपनी के दस्तावेज भेजने पर यकीन कर मेने गूगल पे माध्यम से अपने खाते से 2500 रुपये भेज दिया,इसके बाद लगातार अलग अलग नाम से इनाम पाने को अलग चार्ज बताकर नामजद रुपये की मांग करते रहे जिसे मेने 6 बार मे दिया।मेरे द्वारा 23 अगस्त से 26 अगस्त के बीच उससे 6 किस्तों में 2500, 12900, 27600, 22400, 11200, 11200 रूपये सहित कुल 87 हजार 8 सौ रूपये अपने खाता में गूगल पे के माध्यम से भुगतान किया गया।
पीडित ने बताया कि नामजद द्वारा उसे लगातार फोन करके 15 हजार 650 रूपये और डालने पर दी गई धनराशि वापसी होने के साथ ईनाम में जीती हुई धनराशि देने की बात कहने पर खुद को ठगा होने का अहसास हुआ।पीड़ित ने बताया कि घटना के संबंध में पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है।
फ़ोटो
भरथना से -अमित गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़

More Stories
लखनऊ4अगस्त26*वेतन के बराबर धनराशि देने की सीएम योगी की घोषणा का स्वागत*
लखनऊ4अगस्त26*सातवे दिन भी लखनऊ के इको गार्डन सहित प्रदेश के भिन्न-भिन्न जनपदों में धरना प्रदर्शन जारी*
बांदा4अगस्त26*रानी दुर्गावती गावर्नमेंट मेडिकल कालेज व राजकीय जिला अस्पताल में समस्याओं से सम्बंधित ज्ञापन सौंपा