उत्तर प्रदेश4अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡ लखनऊ: यूपी विधानसभा में 59,019.54 लाख का अनुपूरक बजट पेश किया गया। राजस्व लेखे का व्यय 17,399.50 करोड़ रुपये और पूंजी लेखे का व्यय 41,620.04 करोड़ रुपये है। नई मांगों के लिए 7,854.25 करोड़ का प्रावधान किया गया है। भारी एवं मध्यम उद्योग को 22,107.88 करोड़, ग्राम विकास को 17,942.73 करोड़ आवंटित किए गए हैं। ऊर्जा विभाग को 7,422.27 करोड़ रुपये का बजट मिला है। चिकित्सा, स्वास्थ्य, परिवार कल्याण को 6,025 करोड़, समाज कल्याण विभाग को 1,655 करोड़ रुपये और महिला कल्याण विभाग को 1,0904.40 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। PWD को 700.01 करोड़ रुपये दिए गए हैं।
➡ लखनऊ: सपा विधायक सचिन यादव को सदन से बाहर निकाल दिया गया है। पूरे सत्र के लिए सचिन यादव का निष्कासन किया गया है। स्पीकर सतीश महाना ने उन्हें सदन से बाहर निकाला। CM की तस्वीर के साथ प्रदर्शन करने पर कार्रवाई हुई। हंगामे के कारण CM का भाषण नहीं हो सका। स्पीकर को सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। सचिन यादव जसराना सीट से सपा विधायक हैं।
➡ लखनऊ: विधानसभा में सपा विधायकों की बैठक हुई। आज सदन में हंगामे के बाद बैठक बुलाई गई। विधानसभा स्थित सपा कार्यालय में बैठक हुई। शिवपाल यादव और माता प्रसाद पांडे बैठक ले रहे हैं। MLA सचिन यादव के निष्कासन पर भी चर्चा हुई। बैठक में आज की परिस्थिति पर चर्चा हो रही है।
➡ लखनऊ: सपा विधायक सचिन यादव ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि चढ़ावा चोरी आस्था से जुड़ा मुद्दा है। सरकार चर्चा करना नहीं चाहती- सचिन यादव। मार्शलों ने अभद्र व्यवहार किया- सचिन यादव। निष्कासन से हम डरने वाले नहीं हैं- सचिन यादव।
➡ लखनऊ: पनीर फैक्ट्री पर FSDA ने छापेमारी की है। नरही के भालू खाना में फैक्ट्री चल रही थी। फैक्ट्री में गंदगी और अव्यवस्था मिली। FSDA ने पहले भी फैक्ट्री को सील किया था। सीलिंग के बाद चोरी-छिपे फैक्ट्री चलाई जा रही थी।
➡ रायबरेली: अंत्येष्टि स्थल परियोजना पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। परियोजना पर 22 लाख रुपये के भ्रष्टाचार के आरोप हैं। निर्माण के लिए 13 लाख रुपये निकाले गए, लेकिन काम अधूरा है। कार्य पूर्ण दिखाकर शासन को रिपोर्ट भेजी गई। DM सरनीत कौर ब्रोका ने जांच के आदेश दिए हैं। CDO अंजू लता ने BDO को जांच सौंपी है। मामला राही ब्लॉक के जगदीशपुर का है।
➡ आगरा: ट्रांसपोर्टर असगर अली हत्याकांड मामले में आज कोर्ट में सुनवाई होगी। आरोपी रवि यादव को कोर्ट में पेश किया जाएगा। जेल से लाकर आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। विवेचना अधिकारी केस डायरी प्रस्तुत करेंगे। सुनवाई में अभियोजन पक्ष अपना पक्ष रखेगा। केस की प्रगति पर अदालत की नजर रहेगी। मामला शाहगंज थाना क्षेत्र का है।
➡ इटावा: लापता युवक का तालाब में शव मिला है। 40 वर्षीय प्रदीप चंद्र 4 दिन से लापता थे। मृतक का शव गांव के तालाब में मिला। मोबाइल लेने की बात कहकर प्रदीप घर से निकले थे। चार दिन बाद तालाब में शव उतराता मिला। भाई ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। मामला थाना इकदिल क्षेत्र के नगला मोती गांव का है।
➡ उन्नाव: दारोगा और युवक के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। शुक्लागंज-गंगा बैराज मार्ग पर घटना हुई। पुलिस के सामने युवक ने कपड़े उतारकर विरोध किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो मरहला चौकी प्रभारी मूलचंद पाठक का बताया जा रहा है। मूलचंद पाठक पर पैसे लेकर मामले की सेटिंग करने का आरोप है। गंगाघाट थाना क्षेत्र की मरहला चौकी का मामला है।
➡ रायबरेली: अवैध शराब कारोबारियों पर कार्रवाई हुई है। बारिश के बीच शराब की भट्ठियां तोड़ी गईं। मौके से 400 किलो लहन बरामद हुआ है। 40 लीटर अवैध कच्ची शराब भी बरामद की गई। अवैध कच्ची शराब माफिया मौके से फरार हो गए। मिलएरिया और गुरबख्शगंज थाना क्षेत्र में कार्रवाई हुई।
➡ सोनभद्र: बिजली विभाग की लापरवाही से बड़ा हादसा टल गया। विनोद कुमार पासवान की जान जाते-जाते बची। विनोद करीब 5 मिनट तक करंट की चपेट में रहा। बिना लाइन शटडाउन के काम कराया जा रहा था। जेई अरुण पाल की मौजूदगी में वह पोल पर चढ़ा था। ग्रामीणों ने बिजली सप्लाई बंद कर उसे नीचे उतारा। जिला अस्पताल में घायल विनोद का इलाज जारी है। घटना रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बकथरी गांव की है।
➡ मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के लिए कांवड़ कंट्रोल रूम बनाया गया है। यात्रा को सुरक्षित और सुचारु बनाने की पहल की गई है। शिव चौक पर स्थित हाईटेक कांवड़ कंट्रोल रूम से निगरानी रखी जा रही है। 1250 CCTV कैमरों से निगरानी की जा रही है। यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर से लेकर प्रमुख मार्गों पर नजर रखी जा रही है।
➡ बुलंदशहर: निठारी कांड पर सपा नेता पीड़ित परिवार से मिले। हत्याकांड में न्याय दिलाने का भरोसा दिया गया। परिवार ने रेप के बाद हत्या का आरोप लगाया है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग उठाई गई। सपा ने पीड़ित परिवार के लिए 50 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग की है। घटना के 4 दिन बाद भी आरोपी पकड़ से दूर हैं। मामला बुलंदशहर के निठारी का है।
➡ फिरोजाबाद: बारिश ने निर्माण की पोल खोल दी है। नगर पालिका ने नाला निर्माण कराया था। करोड़ों रुपये खर्च कर बनाए गए नाले से पानी नहीं निकला। कोतवाली में पानी भर गया और तहसील जलमग्न हो गई। लोगों के घरों में भी बारिश का पानी घुस गया। शिकोहाबाद नगर पालिका की व्यवस्था पर सवाल उठे हैं।
➡ जालौन: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार बेकाबू हो गई। कार ने स्कूटी, बाइक और ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। कार सवार वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना नीलगिरी फैक्ट्री के पास हुई। मामला उरई कोतवाली क्षेत्र का है।
➡ मैनपुरी: दबंग ने गांव की जमीन पर जबरन कब्जा किया। मामला कोर्ट में होने के बावजूद जमीन पर कब्जे का आरोप है। पीड़ित राधेश्याम ने DM से न्याय की गुहार लगाई है। गांव के राघवेंद्र, कमलेश और आमोद पर कब्जे का आरोप है। मामला तहसील भोगांव क्षेत्र के गांव राजलपुर का है।
➡ दिल्ली: अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने कहा कि E-20 मुद्दे पर PM से मिलना था। लेकिन पुलिस ने हमें रोक दिया- केजरीवाल। 2 लाख से अधिक पिटीशन हमारे पास हैं- केजरीवाल। हमें ताकत दिखाने से क्या होगा? यही हिम्मत ट्रंप को दिखाइए- अरविंद केजरीवाल। देश पर E20 थोपना बंद करिए- अरविंद केजरीवाल।
➡ मैनपुरी: रोडवेज के कंडक्टर को दबंगों ने पीटा। शराब के पैसे मांगने पर कंडक्टर के साथ मारपीट की गई। पीड़ित ने SP से न्याय की गुहार लगाई। SP ने संज्ञान लेकर जांच के निर्देश दिए हैं। मामला थाना दन्नाहार क्षेत्र के टिकुरिया का है।
➡ झांसी: पूजा के बाद खाने के दौरान विवाद में हत्या हुई। दो पक्षों के बीच मारपीट में बुजुर्ग की मौत हो गई। नशेड़ी युवक के ग्लास मांगने पर विवाद हुआ था। ग्लास देने से मना करने पर विवाद बढ़ गया। 4-5 लोगों ने डंडों से हमला किया। गुरु पूर्णिमा पूजा के बाद खाने के दौरान विवाद हुआ था। अस्पताल में इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हुई। मामला चिरगांव थाना क्षेत्र का है।
➡ शाहजहांपुर: युवक की हत्या मामले में पीड़ित परिवार और इलाके के लोगों में रोष है। परिवार ने कार्रवाई की मांग की है। आरोपी के घर बुलडोजर चलाने की मांग की गई है। जिला प्रशासन ने नोटिस लगाकर घर सीज किया है। आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई हो सकती है। बिजली विभाग ने 8 लाख रुपये बकाया बिल का नोटिस चस्पा किया है। गौतम की हत्या समीर और उसके साथियों ने की थी। मामला थाना कांट क्षेत्र के दिलावरपुर गांव का है।
➡ जालौन: IAS रिंकू सिंह राही और जिला बार एसोसिएशन के बीच विवाद सामने आया है। वकीलों ने SDM न्यायिक की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। आज से राजस्व अदालतों के बहिष्कार का ऐलान किया गया है। सैकड़ों राजस्व मामलों की सुनवाई प्रभावित हो सकती है। रिंकू सिंह राही ने आरोपों के बीच वीडियो जारी किया है। कोर्ट की 2 घंटे 48 मिनट की कार्यवाही का वीडियो जारी किया गया। उन्होंने कहा कि वह पूरी तरह नियमों के अनुसार काम कर रहे हैं।
➡ प्रयागराज: निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। BJP नेता सुशील कुमार मिश्रा ने केस दर्ज कराया है। BNS की गंभीर धाराओं में प्रयागराज में केस दर्ज किया गया है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने आदेश दिया है। ACJM कोर्ट ने सांसद पप्पू यादव को आदेश जारी किया है। 11 अगस्त को सांसद को पेश होने का आदेश दिया गया है। सांसद पर सनातन धर्म का अपमान करने का आरोप लगाया गया है।
➡ हमीरपुर: ट्रैफिक पुलिस को दो इंटरसेप्टर मिली हैं। स्पीड रडार गन सहित आधुनिक सुविधाएं मिली हैं। नेशनल हाईवे पर दुर्घटनाएं रोकने में मदद मिलेगी। SP मृगांक शेखर ने फायर ब्रिगेड ऑफिस से रवाना किया।
➡ रायबरेली: बिना पंजीकरण 29 होटल-लॉज पर कार्रवाई हुई है। सराय अधिनियम 1867 के तहत कार्रवाई की गई। नगर मजिस्ट्रेट ने धारा-5 के तहत आदेश दिया है। होटल, लॉज और मैरिज लॉन बंद कराने के निर्देश दिए गए हैं।
➡ चंदौली: कोर्ट के आदेश पर लेखपाल समेत दो लोगों पर केस दर्ज हुआ है। फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र से जमीन की वरासत कराने का आरोप है। लेखपाल संजीव कुमार सिंह और रामवृक्ष पर केस दर्ज हुआ है। मारपीट, गला दबाकर हत्या के प्रयास का दावा किया गया है। विशेष जज SC/ST एक्ट के आदेश पर केस दर्ज किया गया। मामला अलीनगर थाना क्षेत्र के कठौडी गांव का है।
➡ दिल्ली: राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है। कल सुबह 11 बजे तक के लिए कार्यवाही स्थगित हुई है।
—————————–

More Stories
बांदा4अगस्त26*रानी दुर्गावती गावर्नमेंट मेडिकल कालेज बांदा(उप्र) व राजकीय जिला अस्पताल बांदा(उप्र) में समस्याओं से सम्बंधित ज्ञापन सौंपा
लखनऊ4अगस्त26**सदन को प्रभावित कर 25 करोड़ जनता के हितों के साथ खिलवाड़ कर रहा विपक्षः मुख्यमंत्री*
अयोध्या4अगस्त26*SDM को शिकायत के बाद भी नहीं मिला समाधान, दो माह से जलभराव झेल रहे ग्रामीण