भरथना इटावा 1 अक्टूबर*
भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियो द्वारा महात्मा गांधी की प्रतिमा सहित शहीद पार्क परिसर की साफ सफाई की गई।
गांधी जयंती से एक दिन पहले शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री डॉ अनीता जाटव ने नगर क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला सब्जी मंडी में स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा की कपड़े ,पानी आदि से साफ सफाई की गई,इसके बाद बालूगंज मार्ग किनारे स्थित शहीद पार्क परिसर में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा दिखाए गए स्वच्छता के संदेश के प्रति लोगो को जागरूक करने के उद्देश्य से उनकी जयंती से एक दिन पहले साफ सफाई की गई।
इस मौके पर समाज सेवी डॉ सुरेंद्र प्रताप गुप्ता,मंडल महामंत्री प्रीती पोरवाल,मंडल उपाध्यक्ष ममता शर्मा, मंडल मंत्री सीता देवी,शशी यादव,खुशबू,गुलशन,प्रिया आदि मौजूद रहे।
फ़ोटो
भरथना से -अमित गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आज का न्यूज़

More Stories
मथुरा 12 जून 26*थाना कोसीकलां पुलिस द्वारा 01अभियुक्त को 01 नाजायज चाकू के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 12 जून 26*थाना कोसीकलां पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को 01 नाजायज चाकू सहित किया गया गिरफ्तार ।*
*बांदा 12जून 26*मोहर्रम को शांतिपूर्वक मनाने हेतु पीस कमेटी की बैठक संपन्न **