भरथना इटावा 1 अक्टूबर*
नगर पालिका परिषद भरथना द्वारा अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर स्वच्छता गोष्ठी का आयोजन कर उसमें मौजूद बुजुर्गों व कार्यरत कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
भरथना के मोहल्ला गिरधारीपुरा में स्थित वृद्धा आश्रम में आयोजित गोष्ठी में अधिशासी अधिकारी राम आसरे कमल ने सभासद गणो की मौजूदगी में कहा कि स्वच्छता के प्रति आप सभी का सहयोग अपेक्षित है। उनके द्वारा स्वच्छता के संबंध में जानकारी दी और कूड़े के समुचित निस्तारण के लिए भी अवगत करायाl
इस दौरान वृद्ध आश्रम में मौजूद सभी पुरुष-महिला संवासियो को अंग वस्त्र फल वितरित किए गए , साथ ही वृद्धआश्रम में कार्यरत सभी कर्मचारियों को स्वच्छता के लिए कार्य करने एवं जनहित के कार्य करने के लिए प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत भी किया l
इस दौरान सभासद मनोज गुप्ता, रोहित यादव, रवि यादव, अंशु सिंह, सभासद प्रतिनिधि राजू शुक्ला, वृद्धा आश्रम के मैनेजर राजवीर सिंह राणा आदि उपस्थित रहे l कार्यक्रम का संचालन पालिका कर्मी आदित्य प्रताप सिंह भदोरिया द्वारा किया गयाl
फ़ोटो
भरथना से – अमित गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़
More Stories
महोबा 21 अक्टूबर 26*चरखारी में चना ब्लैक करने की सूचना पर पहुंचे विधायक बृजभूषण राजपूत, 100 बोरी चना लदी पिकअप पकड़ी
मथुरा21 अक्टूबर 26*यमुनापार में गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
कानपुर नगर 21 अक्टूबर 26*बिल्हौर में PDA चौपाल: सरकारी अस्पतालों में बदहाली पर बरसीं सपा नेत्री