भदोही 08 सितम्बर 2024* अपराध एवं अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पुलिस अधीक्षक, भदोही का सख्त रुख
*◆किसी भी पुलिसकर्मी की प्रत्येक दशा में अपराध में संलिप्तता नहीं की जाएगी बर्दाश्त*
*◆अपराध नियंत्रण व अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु गठित एसओजी टीम के प्रभारी व प्रभारी निरीक्षक ऊंज के विरुद्ध विभिन्न माध्यमों से प्राप्त कतिपय शिकायतों के दृष्टिगत डा0 मीनाक्षी कात्यायन, पुलिस अधीक्षक, भदोही द्वारा प्रभारी एसओजी टीम व प्रभारी निरीक्षक ऊंज को तत्काल प्रभाव से किया गया निलम्बित*
*◆एसओजी टीम की कार्यप्रणाली संतोषजनक न पाए जाने व विभिन्न माध्यमों से टीम के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों के फलस्वरुप पुलिस अधीक्षक, भदोही द्वारा टीम को तत्काल प्रभाव से किया गया भंग*
*◆अपराध समीक्षा बैठक के दौरान श्रीमान् एडीजी जोन महोदय द्वारा अपराध में संलिप्तता के दृष्टिगत पुलिस कर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही हेतु दिए गए थे निर्देश*
अपराध एवं अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के तहत एवं श्रीमान् एडीजी जोन महोदय द्वारा पुलिस कर्मियों के अपराध में संलिप्तता के दृष्टिगत उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही हेतु दिए गए निर्देश के क्रम में *डा0 मीनाक्षी कात्यायन, पुलिस अधीक्षक भदोही* द्वारा सख्त रूप अपनाते हुए अपराध नियंत्रण व अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु गठित एसओजी टीम की अपराध में संलिप्तता की शिकायतों व प्रभारी एसओजी सर्विलांस टीम, उप निरीक्षक मोहम्मद शाबान व प्रभारी निरीक्षक ऊंज निरीक्षक राजेश प्रताप सिंह की कार्य प्रणाली संतोषजनक न पाए जाने के फलस्वरुप व विभिन्न माध्यमों से प्राप्त कतिपय शिकायतों के दृष्टिगत डा0 मीनाक्षी कात्यायन, पुलिस अधीक्षक, भदोही द्वारा प्रभारी एसओजी टीम व प्रभारी निरीक्षक ऊंज को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है। साथ ही एसओजी टीम की कार्यप्रणाली संतोषजनक न पाए जाने व विभिन्न माध्यमों से टीम के विरुद्ध प्राप्त कतिपय शिकायतों के फलस्वरुप पुलिस अधीक्षक, भदोही द्वारा *टीम को तत्काल प्रभाव से भंग* कर दिया गया है।
यू पी आजतक भदोही से
योगेश त्रिपाठी

More Stories
लखनऊ11अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
पूर्णिया बिहार 11 अगस्त 26 *हर घर तिरंगा अभियान में एसबीआई पेंशनर्स ने लहराई देशभक्ति की अलख*
पूर्णिया बिहार 11 अगस्त26 राहुल के सवालों ने सत्ता को सड़क पर उतारा! इंतखाब आलम का बड़ा बयान*