बिजनौर16नवम्बर23*नगीना में डकैती के बाद गैंगरेप, एसएचओ सस्पेंड*
थाना नगीना देहात के एक गांव में वारदात, पुलिस की तीन टीमों का गठन
मंगलवार शाम पांच-छह हथियार बंद बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
नगीना देहात के एक गांव में घर में अकेली महिला को बंधक बनाकर बदमाशों ने डकैती और गैंगरेप की शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के पति की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी ने मामले के खुलासे के लिए तीन टीमों को गठन किया है। नगीना देहात एसएचओ विकास कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है।
नगीना देहात के एक गांव निवासी कारोबारी अपने बच्चों और मां के साथ मंगलवार शाम धामपुर में चिकित्सक को दिखाने गया था। उसकी पत्नी घर पर अकेली थी। इस दौरान पड़ोसी की छत से पांच से छह लोग घर में दाखिल हुए और पत्नी के साथ मारपीट कर नशा सुंघाकर बेहोश कर बांध दिया। इस दौरान बदमाशों ने जलती सिगरेट से महिला के कई अंगों को जलाया भी।
इसके बाद उन्होंने महिला के साथ गैंगरेप किया और कमरे में बंद कर दिया। शोर मचाने पर दोबारा दुष्कर्म की धमकी भी दी। इसके बाद बदमाश घर के ताले तोड़कर 25 तोले सोना, दो किलो चांदी, डेढ़ लाख नगदी, एक स्कूटी, एलईडी टीवी, मोबाइल लूटकर ले गए। पीड़िता का पति बुधवार सुबह परिवार के साथ घर लौटा तो पत्नी ने उसे जानकारी दी।
*एक माह पहले भी पीड़ित परिवार से हुई थी लूट*
एसपी नीरज कुमार जादौन ने बुधवार रात नगीना देहात थानाध्यक्ष विकास कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि 19 अक्टूबर की रात को भी बदमाशों ने उनके घर में घुसकर 80 हजार रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया था।पीड़ित परिवार की ओर से शिकायत करने पर भी थानाध्यक्ष ने कोई कार्रवाई नहीं की थी, बल्कि यह कहकर टलका दिया था कि वह क्षेत्र में गश्त बढ़ा देंगे।
*नगीना देहात के गांव में महिला ने घर में घुसकर डकैती और स्वयं के साथ दुष्कर्म की जानकारी दी है। रिपोर्ट दर्ज कर तीन टीमें बनाई गई हैं।*
*नीरज कुमार जादौन, एसपी*

More Stories
पूर्णिया बिहार 27 जुलाई26 खाकी से दोस्ती, डर से आज़ादी**पूर्णिया में SDPO ने बच्चों को दिया सुरक्षा का पाठ*
लखनऊ28जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
नई दिल्ली28जुलाई26*बाजार में जल्द ही ₹10 और ₹20 के प्लास्टिक नोट नजर आएंगे।