बिजनौर08नवम्बर23*सर्वसम्मति से सिटी प्रेस क्लब नजीबाबाद का किया गठन
# नईम सिद्दीकी को अध्यक्ष एवं अंकित शर्मा को महामंत्री चुना
नजीबाबाद। नगर के वरिष्ठ एवं सम्मानित पत्रकारो द्वारा एक मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें वर्तमान में सामाजिक समस्याओं एवं विकास परक नीतियों को देखते हुए सिटी प्रेस क्लब नजीबाबाद का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार नईम सिद्दीकी को अध्यक्ष एवं अंकित शर्मा को महामंत्री चुना गया। दोनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकारों के हितों के लिए एवं संगठन की मजबूती के लिए काम करेंगे। वहीं सभी पत्रकारों की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास कर संगठन को नये आयाम देंगे। सभी पत्रकारों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को फूलमाला पहनाकर उनका अभिनंदन किया तथा एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। इस अवसर पर टी एस मलिक, राजपाल चौहान, नरपाल जुनेजा, अजीत यादव, नवाब अली, विकास कुमार आर्य, विनोद प्रजापति, मोहम्मद शाकिर अली, मनोज शर्मा, मेहताब नजमी, गोविंद सिंह, बृजपाल, अभिनव अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल, मोहम्मद उरूज, राज शर्मा आदि रहे।

More Stories
कानपुर नगर10जुलाई26*संपत्ति विभाग में आग से मचा हड़कंप, नगर आयुक्त की गैरमौजूदगी पर उठे सवाल,
लखनऊ10जुलाई26*केजीएमयू लारी कार्डियोलॉजी ओपीडी में दलालों पर बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी पुलिस के हवाले*
लखनऊ10जुलाई26*रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिवस पर दिखावे के तौर पर लखनऊ में चला विशेष सफाई अभियान…*