अयोध्या से अब्दुल जब्बार यूपीआजतक
अयोध्या07नवम्बर23*ग्राम प्रधान व सचिव की मिली भगत से मुख्यमंत्री आवास का रुपया हड़पने का आरोप
भेलसर(अयोध्या)रुदौली ब्लाक क्षेत्र मे ग्राम प्रधान व सचिव की मिली भगत से मुख्यमंत्री आवास का रुपया हड़पने का मामला प्रकाश मे आया है जिसकी शिकायत चन्द्र राम पुत्र राम लखन निवासी ग्राम खण्डपिपरा ब्लाक रुदौली ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की है।
उन्होने शिकायत की है कि ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी की मिली भगत से अपात्र बिजमा देवी पुत्री रघुनंदन को बिजमा देवी पत्नी रघुनंदन दिखा कर वर्ष 2014-15 मे तत्कालीन ग्राम सचिव सत्य प्रकाश ने फर्जी तरीके से आवास दे दिया।जबकि बिजमा की शादी भी नही हुई थी। यही नही वर्ष 2016-17 मे दुबारा तत्कालीन सचिव अंकुर यादव की मिली भगत फिर रघुनन्दन पुत्र बिहारी को भी आवास दे दिया गया जिसमे रघुनन्दन को एक लाख बीस हजार रुपये मिले थे।इसकी शिकायत कई बार की गई लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई है। चन्द्र राम ने उपरोक्त मामले की जांच करा कर दोषियो के खिलाफ कार्यवाही कर गुमराह कर फर्जी तरीके से लिए गए आवास का धन रिकबरी कराते हुये उक्त आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।

More Stories
नई दिल्ली20मई26*हथियारों पर रिकॉर्ड 8.91 लाख करोड़ रुपये, लेकिन किन्नर कल्याण का बजट खर्च भी नहीं कर पा रही सरकार_*
वाराणसी20मई2026*राजेश शुक्ला को मिला जल प्रहरी सम्मान*
महोबा20मई26*कोतवाल कि अभद्रता से आहत हेडकांसटेबिल ने त्याग पत्र भेजा