बिजनौर ७ जून २०२६ *मौलाना डॉ. फुरकान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
रिपोर्ट : फहीम अख़्तर बिजनौर
बिजनौर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को विभिन्न स्थानों पर शुभकामनाएं एवं बधाई संदेश दिए गए। इसी क्रम में मौलाना डॉ. फुरकान मेहरबान अली बिजनौरी मेनेजर इंडियन राइजिंग स्टार इंटरनेशनल स्कूल, चांदपुर रोड बिजनौर
ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मौलाना डॉ. फुरकान ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास एवं जनकल्याण के लिए मुख्यमंत्री द्वारा किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य किया है।
उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनहित से जुड़ी अनेक योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचा है। साथ ही बिजनौर जनपद में हुए विकास कार्यों के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

More Stories
दिल्ली 8 सितंबर 26*सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, 1100 PG का सर्वे… 24 संपत्तियों पर चला बुलडोजर
इटावा 8 सितंबर 26*मानदेय में बढ़ोतरी से लेकर 5 लाख की चिकित्सा सुविधा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हुई बल्ले-बल्ले……!!*
कौशाम्बी 8सितंबर 26*जिला बेसिक शिक्षाधिकारी एवं खण्ड शिक्षाधिकारियों को शैक्षिक गुणवत्ता में और सुधार लाने के निर्देश*