October 6, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर देहात6अक्टूबर26*08 से 11 अक्टूबर तक कानपुर देहात में आयोजित होगी प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता*

कानपुर देहात *प्रदेश के 18 मंडलों की टीमें लेंगी प्रतिभाग, स्पोर्ट्स स्टेडियम कानपुर देहात में होगा भव्य आयोजन*

खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद कानपुर देहात में दिनांक 08 से 11 अक्टूबर, 2026 तक “प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता” का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम, कानपुर fदेहात में किया जा रहा है, जिसमें प्रदेश के सभी 18 मंडलों की बालिका बास्केटबॉल टीमें प्रतिभाग करेंगी।
प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 08 अक्टूबर, 2026 को अपराह्न 2:30 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम, कानपुर देहात में आयोजित होगा। चार दिवसीय इस प्रतियोगिता में प्रदेश की प्रतिभाशाली खिलाड़ी बालिकाएं अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगी तथा विभिन्न मंडलों के मध्य रोमांचक मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।
प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह 11 अक्टूबर, 2026 को द जैन वर्ल्ड स्कूल, झांसी हाईवे, मावर, कानपुर देहात में आयोजित किया जाएगा। समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों एवं खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
क्रीड़ाधिकारी श्रीमती नीलम सिद्दीकी ने जनपदवासियों, खेल प्रेमियों एवं खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में उपस्थित होकर प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

Taza Khabar