बाराबंकी30मार्च24*सेवानिवृत्त शिक्षकों की भावपूर्ण विदाई
मसौली बाराबंकी । शिक्षा क्षेत्र मसौली के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों मे शिक्षण कार्य करने वाले चार शिक्षक व शिक्षिकाओं का अधिकतम वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें भावपूर्ण अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर विदाई दी गयी। बता दें कि प्राथमिक विद्यालय नियामतपुर मे तैनात शिक्षक संजीव कुमार, पूर्व माध्यमिक विद्यालय अतरौली मे तैनात शिक्षक रामपाल, प्राथमिक विद्यालय रहरामऊ उर्मिला, पूर्व मध्यमिक विद्यालय पलहरी सुशीला देवी की अधिकतम आयु पूर्व होने पर आज सेवानिवृत्त हुई जिन्हे सहयोगी शिक्षकों एव बच्चों ने विदाई दी। प्राथमिक विद्यालय नियामतपुर के सेवानिवृत्त शिक्षक संजीव कुमार को ग्राम प्रधान धर्मेंद्र कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक मो0 हुजैल, निमिषा शाही, शंशंक तिवारी, पूजा अवस्थी ग्राम रोजगार सेवक शुभराज सिंह चौहान, एस एस सी अध्यक्ष सरिता देवी ने सेवानिवृत्त शिक्षक संजीव कुमार को अंगवस्त्र एव प्रतीक चिन्ह देकर विदाई दी।
More Stories
पूर्णिया बिहार 20 सितंबर 26 *प्राइवेट स्कूल ही सीमांचल की शिक्षा की रीढ़: डॉ. दिलीप जायसवाल*
पूर्णिया बिहार20सितंबर26* मोदी के जन्मदिन पर भाजयुमो का सेवा संकल्प, रक्तदान कर बचाई जिंदगियां*
महोबा 20 सितंबर 26*स्कूल में समय से नहीं पहुंच रहे शिक्षक, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित