पूर्णिया बिहार 20 सितंबर 26 मोदी के जन्मदिन पर भाजयुमो का सेवा संकल्प, रक्तदान कर बचाई जिंदगियां*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
पूर्णिया बिहार ! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा, पूर्णिया ने रविवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया।
*विधायक और जिलाध्यक्ष ने किया उद्घाटन*
शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि सदर विधायक विजय खेमका और भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुमित सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में सैकड़ों युवाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया।
*महिलाओं ने भी दिखाई भागीदारी*
शिविर में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष संगीता वर्मन की मौजूदगी में नीतू सिंह, सोनिका पाहुजा और पूजा चौधरी सहित कई महिलाओं ने रक्तदान किया। वहीं युवा मोर्चा के राजा सिंह, जैकी शर्मा, मंजीत कुमार, युवराज मेहता, मिथुन दास, प्रीतम दास समेत बड़ी संख्या में युवाओं और नए रक्तदाताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान विधान पार्षद अनिल कुमार ठाकुर भी मौजूद रहे।
*सेवा ही संकल्प है हमारा लक्ष्य*
इस मौके पर विधायक विजय खेमका ने कहा कि रक्तदान महादान है और यह किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुमित सिंह ने कहा कि पीएम मोदी गरीबों के कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं, उनके जन्मदिन पर सेवा कार्य कर जन-जन तक सेवा ही संकल्प का संदेश पहुंचाना ही हमारा उद्देश्य है।
More Stories
पूर्णिया बिहार 20 सितंबर 26 *प्राइवेट स्कूल ही सीमांचल की शिक्षा की रीढ़: डॉ. दिलीप जायसवाल*
महोबा 20 सितंबर 26*स्कूल में समय से नहीं पहुंच रहे शिक्षक, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित
मथुरा 20 सितंबर 26*थाना जैत पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को 01 अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया गया ।*