बाराबंकी30मार्च24*वकील की हत्या के मुख्य अभियुक्त तहसील परिसर में हुई जमकर पिटाई
– पुलिस की हिरासत में आरोपी हत्या अभियुक्त
सिरौलीगौसपुर-बाराबंकी। वकील की हत्या का मुख्य अभियुक्त तहसील परिसर में संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था। वहां के वकीलों ने उसे पकड़ कर उसकी जमकर पिटाई कर दी । सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। कोतवाली बदोसराय के तहसील मुख्यालय पर शनिवार को सफदरगंज थाने के बीरबल पुरवा का रहने वाला चंद्रेश वर्मा संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था । चन्द्रेश करीब डेढ़ वर्ष पूर्व तहसील के वरिष्ठ अधिवक्ता त्रिपुरारीनाथ मिश्रा की हत्या का मुख्य आरोपी है । जो अभी कुछ दिन पूर्व ही जमानत पर रिहा होकर आया है । वह तहसीलदार न्यायालय से मृतक अधिवक्ता के तख्त तक कई चक्कर लगाए । वहां पर मृतक अधिवक्ता का भतीजा आनंद मिश्रा वकील है । बार-बार आने जाने पर वकीलों ने आपत्ति जताई किंतु वह नहीं माना जिस पर अन्य वकीलों ने उसकी पिटाई कर दी । सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस उसे हिरासत में लेकर कोतवाली उठा लाई। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रफुल्ल यादव ने बताया कि वकीलों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है ।

More Stories
सद्गुरु महात्मा सुशील कुमार जी के 24वें महानिर्वाण दिवस पर अश्रुपूर्ण श्रद्धाँजली
रीवा 23 अप्रैल26*शराब ठेकेदार के गुर्गों की दबंगई, आदिवासी युवक पर अवैध शराब बिक्री के लिए बनाया दबाव
कानपुर नगर 23अप्रैल26*🏆 हार्दिक बधाई और गौरव का क्षण! 🌟