April 24, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बाराबंकी23अप्रैल26*बाराबंकी की बेटियों का कमाल: अंशिका बनीं यूपी टॉपर, अदिति- परी भी टॉप 10 में

बाराबंकी23अप्रैल26*बाराबंकी की बेटियों का कमाल: अंशिका बनीं यूपी टॉपर, अदिति- परी भी टॉप 10 में

बाराबंकी23अप्रैल26*बाराबंकी की बेटियों का कमाल: अंशिका बनीं यूपी टॉपर, अदिति- परी भी टॉप 10 में

– द मॉडर्न एकेडमी की तीन छात्राओं का शानदार प्रदर्शन

– 10वीं में अंशिका प्रदेश टॉपर, 12वीं में भी बाराबंकी की बेटियों का दबदबा

बाराबंकी। यूपी बोर्ड माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में बाराबंकी की बेटियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। जैदपुर स्थित द मॉडर्न एकेडमी की छात्राओं ने जहां हाईस्कूल में प्रदेश स्तर पर शीर्ष स्थान हासिल किया, वहीं इंटरमीडिएट में भी जिले की छात्राओं ने टॉप सूची में जगह बनाई।

( अंशिका वर्मा ने किया प्रदेश में टॉप )

द मॉडर्न एकेडमी की छात्रा अंशिका वर्मा (पुत्री कुंदन लाल) ने 587 अंक (97.83%) हासिल कर उत्तर प्रदेश में संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ गई।

( अदिति वर्मा व परी वर्मा भी टॉप 10 में शामिल )

इसी विद्यालय की अदिति वर्मा (पुत्री विशाल सिंह) ने 585 अंक (97.50%) के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि परी वर्मा (पुत्री शैलेंद्र कुमार) ने 584 अंक (97.33%) हासिल कर टॉप 10 सूची में जगह बनाई। तीनों छात्राओं की सफलता ने स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है।

( इंटरमीडिएट में भी बेटियों का जलवा )

इंटरमीडिएट परीक्षा में भी बाराबंकी की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। श्रेया वर्मा ने 97.20% अंक प्राप्त कर प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि पूजा पाल ने 97.00% अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

( खुशी का माहौल, भव्य स्वागत )

परिणाम घोषित होते ही परिजनों व विद्यालय प्रबंधन में उत्साह छा गया। छात्राओं का डोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं व मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया गया। इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस साल यूपी बोर्ड 10वीं में सीतापुर की कशिश वर्मा और बाराबंकी की अंशिका वर्मा ने संयुक्त रूप से टॉप किया है। दोनों ने 97.83 फीसदी अंक हासिल किए। बाराबंकी की अदिति 97.50% अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। तीसरे स्थान पर तीन मेधावियों ने जगह बनाई—सीतापुर की अर्पिता, झांसी के ऋषभ साहू और बाराबंकी की परि वर्मा। इन तीनों ने 97.33% अंक प्राप्त किए।वहीं 12वीं में सीतापुर की शिखा वर्मा ने 97.60% अंक पाकर टॉप किया है।वहीं द्वितीय बरेली की नंदिनी गुप्ता- 97.20% व बाराबंकी की श्रेया वर्मा-97.20%, तृतीय बरेली की सुरभी यादव-97.00% और तृतीय टॉपर बाराबंकी की पूजा पाल-97.00% रही।

सभी छात्र-छात्राओं को ढेरों बधाइयां… 🌹