आयोध्या23अप्रैल26*सृष्टि विश्वकर्मा ने बढ़ाया जिले का मान, टॉप-10 सूची में बनाया स्थान
अयोध्या/ मड़ना पूरा बाजार: अयोध्या जिले के मड़ना पूरा बाजार स्थित राजबली स्मारक पब्लिक इंटर कॉलेज की मेधावी छात्रा सृष्टि विश्वकर्मा ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। हाल ही में घोषित हुए बोर्ड परीक्षा परिणामों में सृष्टि ने जनपद की ‘टॉप-10’ वरीयता सूची में सातवाँ (7वाँ) स्थान प्राप्त कर विद्यालय और अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
मेहनत और लगन का परिणाम:
सृष्टि विश्वकर्मा ने 500 अंकों की मुख्य परीक्षा में से कुल 449 अंक अर्जित किए हैं। ग्रामीण परिवेश में रहने वाली सृष्टि ने साबित कर दिया कि यदि लक्ष्य निर्धारित हो और कड़ी मेहनत की जाए, तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। वह उनके पिता श्री सत्यनारायण और माता श्रीमती विद्यावती अपनी बेटी की इस सफलता पर अत्यंत हर्षित हैं।
सृष्टि की इस बड़ी उपलब्धि पर राजबली स्मारक पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रबंध निदेशक रवि यादव ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि, “सृष्टि एक अनुशासित और मेधावी छात्रा रही है। उसकी इस सफलता में शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन और उसके स्वयं के अटूट परिश्रम का योगदान है। विद्यालय परिवार बच्ची की उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।”

More Stories
मुजफ्फरनगर29जुलाई26*कांवड़ यात्रा को लेकर एटीएस उतरी मैदान में*
शामली29जुलाई26*कावड़ यात्रा मर अपने वाहनों पर साइलेंसर लगाकर चलें व तेजगति से अपने वाहन ना चलाएः यातायात प्रभारी निधि चौधरी*
रायगड29जुलाई26*रायगड पोलिस दलावर शोककळा! कर्तव्यनिष्ठ श्वान ‘ऑस्कर’ला भावपूर्ण श्रद्धांजली