बाराबंकी14मार्च24*सत्यनाम पदयात्रा का पुष्प वर्षा कर किया गया स्वागत
बाराबंकी। अमेठी जिले के बाबा सिद्धादास की तपोस्थली हरगांवधाम से पांच दिन पूर्व शुरू हुई सतनाम पदयात्रा के गुरुवार को कोटवाधाम पहुंचने पर बड़ी गद्दी के महंत नीलेंद्र बक्स दास,महंत अशोक दास,महंत अखिलेश दास,प्रेम दास,दुर्गेश सिंह,लल्लन पाण्डेय, दुर्गेश दीक्षित की अगुवाई में स्वागत किया। गाजे-बाजे के साथ रंग गुलाल उड़ाते हुए पदयात्रियों को स्वामी जगजीवनदास साहब की समाधि स्थल पर लाया गया। जहां पर उन्होंने बाबा की समाधि पर मत्था टेककर दर्शन पूजन किए। महंत रेखा दास के नेतृत्व में हजारों श्रद्धालु हरगांवधाम से कोटवाधाम तक करीब 100 किलोमीटर की पैदलयात्रा तय कर गुरुवार को कोटवाधाम पहुंचे थे। इस यात्रा में प्रमुख रूप से कन्हैया लाल दास,शशांक शुक्ला, पीयुष पाण्डे, मो० भाईजान, आनंद सिंह,राज कुमार मिश्रा अंशुमान पाण्डेय,सुनील तिवारी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। । इस यात्रा के कोटवाधाम पहुंचने पर सतनामी भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। महंत रेखा दास की अगुवाई में साहेब सिद्धादास तपोभूमि हरगांव धाम से पदयात्रा शुरू हुई थी। और कोटवाधाम में इसका समापन किया गया।

More Stories
दिल्ली24अप्रैल26*AAP सांसद संजय सिंह ने कहा, “भाजपा का ऑपरेशन लोटस और राजनीति का खेल
पटना 24 अप्रैल26*महात्मा सुशील ने दी परमात्मा साक्षात्कार की सूक्ष्म साधना पद्धति : माँ विजया
अयोध्या24 अप्रैल26*विश्वकर्मा ब्रिगेड के पदाधिकारियों द्वारा डीएम के माध्यम से राज्यपाल जी को दिया गया ज्ञापन