बाराबंकी08अप्रैल24*दुकानों में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर खाक
जैदपुर-बाराबंकी। कस्बा ज़ैदपुर के मोहल्ला लोधपुरवा में बीती देर रात अचानक किराना व इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया। आग की ऊंची ऊंची लपटें उठती देख स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक सारा सामान जलकर खाक हो चुक था।
दुकान संचालक वीरेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि उनकी किराना व इलेक्ट्रानिक की दुकान में बीती देर शाम पूजा पाठ करने के बाद धूपबत्ती लगाई थी। जिससे शायद यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि आग लगने से उनके लाखों का नुकसान हुआ है।
More Stories
लखनऊ 20 सितंबर 26*फर्जी पुलिस आईडी दिखाकर स्कॉर्पियो से कारोबारी का अपहरण
मुजफ्फरनगर, 20 सितंबर 2026*महर्षि कालू बाबा जी का जन्मोत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया
सहारनपुर, 20 सितंबर 2026 पत्रकार से कथित बदसलूकी पर भड़का ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन