लखनऊ 20 सितंबर 26*फर्जी पुलिस आईडी दिखाकर स्कॉर्पियो से कारोबारी का अपहरण, फिरौती वसूलने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार..*
लखनऊ से आजाद सिंह यादव किया रेपोर्ट यूपीआजतक
लखनऊ की कृष्णानगर पुलिस ने किया अपहरण और फिरौती वसूलने वाले हाईटेक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश।
पुलिस अधिकारी की नकली आईडी दिखाकर अमीर कारोबारी को स्कॉर्पियो में किया था अगवा, गाड़ी पर लगाते थे फर्जी नंबर प्लेट..
कारोबारी को किडनैप कर पत्नी से मांगी फिरौती, 13 लाख रुपये नकद और जेवर वसूलकर शहीद पथ के पास छोड़ा..
पुलिस ने खंगाले लगभग 240 सीसीटीवी फुटेज, तब जाकर खुला बदमाशों का सुराग।
गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से 04 अदद कूटरचित पुलिस अधिकारी के आईडी कार्ड, 2.50 लाख रुपये नकद, दो तमंचे और तीन कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन एवं 02 अदद कूटरचित नम्बर प्लेट बरामद।
बुलंदशहर और बिहार समेत कई राज्यों से जुड़े हैं गिरोह के तार, लखनऊ में अगली बड़ी वारदात करने लौटे थे तभी पुलिस ने दबोचा।
More Stories
रायगड 21 सितंबर 26*खोपोली शिळफाटा येथे संशयास्पद रिक्षेचा पाठलाग; चोरीच्या रिक्षेचा पोलिसांनी लावला छडा
लखनऊ 21 सितंबर 26**यूपी होमगार्ड में भर्ती का एक और दौर, 7600 पदों पर नियुक्ति की तैयारी*
कानपुर नगर 21सितम्बर 26*बिल्हौर तहसील क्षेत्र में खनन माफिया के हौसले बुलंद।