बाराबंकी 30 मार्च 24*01 शातिर मादक तस्कर गिरफ्तार, 32 लाख की मारफीन बरामद
बाराबंकी। थाना सतरिख पुलिस ने 01 शातिर मादक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास 320 ग्राम मारफीन व एक तमंचा बरामद किया है। जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय कीमत करीब 32 लाख रुपये है। बता दें कि एसपी दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में जनपद भर की पुलिस अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध सघन जांच पड़ताल सहित घर पकड़ अभियान चला रही है। जिसके क्रम में शनिवार को थाना सतरिख पुलिस ने मैनुअल इन्टेलीजेन्स की मद्त से एक शातिर मादक तस्करी के आरोपी अभियुक्त मुकेश पाण्डेय पुत्र स्व0 सुमेर पाण्डेय निवासी ग्राम खरीद थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया को गिरफ्तार किया है। जिसके पास पुलिस ने 320 ग्राम मारफीन बरामद की है। जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय कीमत करीब 32 लाख रूपये बताई जा रही है। इसके अतिरिक्त पुलिस ने आरोपी के पास एक तमंचा एक जिन्दा कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी पर 10 आपराधिक मुकदमे दर्ज है। आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अमर चौरसिया, उ0नि0 मनोज कुमार राना, मुख्य आरक्षी धर्मेन्द्र यादव, रवीन्द्र यादव, विपिन व आरक्षी शामिल है।
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*