बाराबंकी 22 जून 24*नाले में गई बाइक, हादसे में दो लोग गंभीर घायल
मसौली-बाराबंकी। थाना क्षेत्र अंतर्गत एक तेज रफ्तार एक बाइक सड़क किनारे बने नाले में चली गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए है। जिन्हे ऐम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें विकास की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। थाना मसौली के ग्राम मनियां चांदा निवासी विकास पुत्र पंकज 23 वर्षीय, मोहित पुत्र कन्हैया लाल कधाई लाल 24 वर्षीय दोनों लोग बाइक से मसौली में घर जा रहे थे। इस बीच कस्बे के महिला अस्पताल के निकट तेजरफ्तार में बाइक समेत असंतुलित होकर सड़क के किनारे नाले में गिर गए। जिससे दोनों लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों घायलों को ऐम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां विकास की हालत गम्भीर बताई जा रही है।

More Stories
बांदा 31 जुलाई 26*विश्व हिन्दू परिषद ने पुष्पवर्षा कर किया कांवड़ यात्रियों का भव्य स्वागत, स्वल्पाहार की भी रही व्यवस्था*
बांदा 31 जुलाई 26 बांदा लगातार हो रही बारिश से एक बार फिर नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है*
कानपुर नगर31जुलाई26*सीडीओ द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में कराये गये कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया गया।