बाघपत24जनवरी2023*जनपद स्तरीय कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
बड़ौत, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बड़ौत बागपत मैं एससीईआरटी के निर्देशन में जनपद बागपत डायट प्रांगण में बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों इव बच्चों की कला की दो दिवस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें जनपद बागपत के सभी विकास खंडों से आए हुए 28 शिक्षक एवं 52 बच्चों की कला क्राफ्ट को प्रदर्शित किया गया कार्यक्रम की शुरुआत आज के विशिष्ट अतिथि एसडीएम बड़ौत सुभाष सिंह द्वारा फीता काटकर एवं मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई कार्यक्रम में अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती कीर्ति नैन द्वारा शिक्षकों एवं बच्चों द्वारा निर्मित कलाकृतियों का अवलोकन किया गया सभी शिक्षकों एवं बच्चों का विभिन्न कलाकृतियों के सुंदर प्रदर्शन हेतु विशिष्ट अतिथि इव अतिथियों ने सभी का उत्साह वर्धन किया पेंटिंग में लोक कला पर आधारित रीना रानी की कलाकृति ने सबका ध्यान आकर्षित किया जिसकी थीम लोककला थी, कई बच्चों ने मूर्ति कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जिसने खुशी द्वारा निर्मित गणेश जी विशेष ध्यान आकर्षण का केंद्र रही शिक्षकों एवं बच्चों द्वारा विभिन्न मधुबनी पेंटिंग ऑयल पेंटिंग आदि का प्रदर्शन किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रवक्ता डायट अशोक कुमार भाटी, श्रीमती गीता राठी ,अंजलि ,रीता रानी, नलिनी सिंह, परोमा बनर्जी, अरुण कुमार एवं डीएलएड प्रशिक्षुओ का विशेष सहयोग रहा
More Stories
बांदा23सितंबर26* महाराजा श्री गणेशाय नवयुवक समाज ने किया विशाल कन्या भोज और भंडारे का आयोजन*
सहारनपुर 23 सितंबर 26*सहारनपुर से एक बड़ी राहत भरी खबर है
नई दिल्ली २३ सितंबर २६*बंगाल की खाड़ी के गहन अवदाब से यूपी में ऑरेंज अलर्ट, 25-26 सितंबर को पूर्वी प्रदेश में बहुत भारी बारिश की चेतावनी