March 28, 2024

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

सिरसा हरियाणा24जनवरी2023*अखिल भारतीय कांग्रेस की महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा आज सिरसा पहुंची।

सिरसा हरियाणा24जनवरी2023*अखिल भारतीय कांग्रेस की महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा आज सिरसा पहुंची।

सिरसा हरियाणा24जनवरी2023*अखिल भारतीय कांग्रेस की महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा आज सिरसा पहुंची।

अखिल भारतीय कांग्रेस की महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा आज सिरसा पहुंची और वरिष्ठ नेता स्वर्गीय जगदीश नेहरा को श्रद्घाजंलि देने के बाद मीडिया से मुखातिब हुई।
डबवाली रोड स्थित एक निजी पैलेस में पत्रकारों से मुखातिब कुमारी शैलजा ने कहा कि दिवंगत जगदीश नेहरा का पूरा जीवन जनसेवा को समर्पित रहे है। नेहरा की छवि बेदाग रही है और उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। शैलजा ने कहा कि भाजपा हर मोड पर विफल रही है। चाहें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की बात हो या बेरोजगारी की बात हो, हर स्तर पर भाजपा की विफलता रही है।
शैलजा ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा का फर्क देखने को मिल रहा है। राहुल गांधी धरातल पर जन मुद्दे उठा रहे है, लोग इस यात्रा से जुड़ रहे है। जो संदेश राहुल गांधी ने दिया है, उसे हमने घर-घर तक पहुंचाना है। दूसरा चरण हाथ जोड़ों मुहिम है। 2024 में भाजपा को लोग आईना दिखाएंगे। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व अभी तक जमीन पर नहीं उतरे है, जबकि राहुल गांधी जमीनी स्तर पर काम कर रहे है। भाजपा के मंत्रियों पर लग रहे यौन शोषण के आरोपों पर शैलजा ने कहा कि इसकी पारदर्शिता से जांच होनी चाहिए और कार्रवाई होनी चाहिए। सरकार अपने वादों पर खरा नहीं उतरी और अपने नेताओं को बचाने में जुटी है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सिर्फ एक ढिंढोरा है। जिन मंत्रियों पर आरोप है,उन्हें बर्खास्त करना चाहिए। इन मामलों में सरकार की मंशा क्लियर होनी चाहिए। किसानों के आंदोलन पर शैलजा ने कहा कि हम पहले से कर रहे है कि सरकार किसान हितैषी नहीं है। हर बार दावे तो किए जाते है, जोकि पूरी तरह से गलत साबित होते है। पहचान पत्र की आड़ में भी बड़ा फ्रॉड हुआ है। इतनी ज्यादा त्रुटियां है कि आम व्यक्ति कहां-कहां जाकर कमियां दुरुस्त करवाएं, समझ नहीं आता। प्रॉपर कोई सर्वे नहीं है। सरकार का रिपोर्ट कार्ड जनता को मांगना चाहिए, फिर मालूम होगा कि अमित शाह की गोहाना रैली कोई शंखनाद होगा या कुछ ओर। ई टेडरिंग की आड़ में सरपंचों का शोषण हो रहा, जोकि सरकार को आइना दिखाएगा। 2024 में भाजपा से जनता हर सवाल का जवाब लेगी। इस मौके पर पूर्व मंत्री सुभाष बत्रा, पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा, पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी, पूर्व विधायक बलवान दौलतपुरिया, जगननाथ, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि राजेश चाड़ीवाल,रत्न गेदर, जयपाल लाली, विनीत कंबोज, लादूराम पुनिया, मनमोहन मित्तल, अरविंद शर्मा, भूपेंद्र गंगवा, जग्गा सिंह बराड़, पालाराम कंबोज, केशव गोयल, कुणाल खोड़, साहिल बांसल व गुरभेज सिंह, रणजीत नाथूसरी सरपंच, रामसिंह कागदाना, हनुमान शाहपुरिया, उदयपाल राव, सहित अन्य कांग्रेस जन मौजूद थे।

About The Author

Taza Khabar