बांदा5 जून 26* तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने छीनी तीन साल का मासूम की जिंदगी
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
बांदा/चिल्ला।थाना क्षेत्र के पलरा गांव में रविवार सुबह एक हृदयविदारक सड़क हादसे ने पूरे गांव को गम में डुबो दिया। घर के दरवाजे पर खड़ा तीन वर्षीय मासूम तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आ गया।हादसा इतना भयावह था कि मासूम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया, जबकि मासूम के घर में चीख-पुकार मच गई।पलरा निवासी रमेश कुमार वर्मा का तीन वर्षीय पुत्र नितिन सुबह करीब छह बजे अपने घर के बाहर दरवाजे पर खड़ा था।तभी बांदा की ओर से चिल्ला जा रहा तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मासूम को रौंदता हुआ निकल गया।परिजन जब तक कुछ समझ पाते,तब तक नितिन की सांसें थम चुकी थीं।नितिन तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था।उसकी मौत से मां सुनीता, पिता रमेश कुमार और पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।मासूम के निर्जीव शरीर को देखकर गांव की आंखें भी नम हो गईं।घटना की सूचना मिलते ही चिल्ला थाना प्रभारी आनंद साहू,पैलानी थाना प्रभारी राममोहन राय,सीओ सदर सौरभ सिंह और तहसीलदार पैलानी राधेश्याम सिंह मौके पर पहुंचे।पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।मृतक के पिता की तहरीर पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।हादसे के बाद पीड़ित पिता का दर्द भी छलक पड़ा।उन्होंने बताया कि यह इसी स्थान पर चौथी जानलेवा दुर्घटना है।गांव के लोगों ने कई बार प्रशासन से यहां स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।इसी मार्ग पर विद्युत पावर हाउस और बच्चों का स्कूल भी है,जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे गुजरते हैं।ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते स्पीड ब्रेकर बना दिया जाता, तो शायद आज मासूम नितिन की जान बच सकती थी।
हादसे से गुस्साऐ ग्रामीणों ने लगाया जाम लगभग 2 घंटे लग रहा जाम
एक पल की लापरवाही और तेज रफ्तार ने परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं।गांव में हर जुबान पर अब एक ही सवाल है आखिर प्रशासन कब जागेगा?

More Stories
चित्तूर5जुलाई26*यह तस्वीर आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में स्थित गुडीमल्लम परशुरामेश्वर मंदिर के अद्वितीय और अत्यंत प्राचीन शिवलिंग की है।
नई दिल्ली5जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
प्रयागराज5जुलाई26*सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्म दिन पखवाडे पर चला वृक्षारोपण अभियान