ब्रेकिंग न्यूज बांदा-
बांदा29 मई 26*आधी रात बांदा में आंधी-तूफान का तांडव, 80 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा:* बीती रात करीब 12:30 बजे आए भीषण आंधी-तूफान ने जिले में अपना रौद्र रूप दिखाया। लगभग 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज हवाओं ने ऐसा कहर बरपाया कि जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया।
*प्रलय जैसा मंजर*
तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी और बारिश ने लोगों को दहशत में डाल दिया। रात के अंधेरे में ऐसा लगा मानो प्रलय आ गई हो। लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए।
*पेड़ गिरे, बिजली गुल*
जिले के कई इलाकों से पेड़ गिरने और बिजली आपूर्ति बाधित होने की सूचना मिली है। तेज आंधी से कई जगह टीन शेड उड़ गए और होर्डिंग्स गिर गए। कई मोहल्लों में पूरी रात अंधेरा छाया रहा।
*दहशत में बीती रात*
अचानक आए तूफान से लोग भय और दहशत के माहौल में रात बिताने को मजबूर हुए। सुबह तक स्थिति सामान्य नहीं हो पाई थी। प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहा है।

More Stories
वाराणसी14जुलाई26*बीजेपी नेता ने धोखे में बुजुर्ग दंपति की जमीन करा ली बैनामा, बुजुर्ग दंपति लगा रहे न्याय की गुहार..
हमीरपुर14 जुलाई 2026*ग्राम प्रधान ने बृक्षारोपण कर गॉंव में बृक्ष बंटवाये
पूर्णिया बिहार 14 जुलाई26 *पूर्णिया विश्वविद्यालय में NEP-2020 को धरातल पर उतारने की तैयारी