बांदा23अप्रैल26* साइबर ठगी/ फ्रॉड के शिकार पीड़ित/व्यक्ति के खाते में कुल 04 लाख 23 हजार 200 रुपए कराए गए वापस ।*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा से-* पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के कुशल निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी साइबर अपराध सुश्री मेविस टॉक के नेतृत्व में साइबर क्राइम पुलिस थाना बांदा टीम द्वारा साइबर ठगी/फ्रॉड के शिकार हुए पीड़ित के खाते में कुल 04 लाख 23 हजार 200 रुपये वापस कराये गये । गौरतलब हो कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के रहने वाले शिवबरन पुत्र चन्द्र के साथ किसी साइबर ठगी/ फ्रॉड कर 423200/ रुपये की बैंक एकाउंट से निकाल लिये गये थे । जिसके संबंध में पीडित द्वारा साइबर थाने में शिकायत दर्ज करायी गई थी । थाना साइबर क्राइम बांदा पुलिस टीम द्वारा कुशलता एवं सक्रियता से कार्य करते हुए आवेदक/पीड़ित के बैंक खाते में 423200/- रुपये वापस कराये गए । आवेदक द्वारा पैसा वापस मिलने पर थाना साइबर क्राइम बांदा पुलिस टीम को धन्यवाद दिया गया । बांदा पुलिस द्वारा आम जनमानस से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल अथवा संदिग्ध लेन-देन के संबंध में तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें या साइबर थाने/नजदीकी थानें में शिकायत दर्ज कराएं, जिससे समय रहते आवश्यक कार्यवाही की जा सके ।
*वापस करायी गई कुल धनराशि-*
▪️04 लाख 23 हजार 200 रुपये ।

More Stories
लखनऊ15जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
चंडीगढ़15जुलाई 2026 दिन बुधवार*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर🌅 *हरियाणा सुप्रभात समाचार* 🌅
नई दिल्ली15जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दिन बुधवार*आज का राशिफल*