पूर्णिया बिहार 3 अप्रैल26 स्वच्छता की दिशा में बड़ा कदम: लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की शुरुआत
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक
पूर्णिया बिहार : 3 अप्रैल 2026 से प्रारंभ हुए स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अंतर्गत आयोजित विशेष स्वच्छता अभियान में जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने दीप प्रज्वलित कर इसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर डॉ अंबेडकर कल्याण छात्र वास पूर्णिया के सैकड़ों छात्रों, छात्राओं और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वच्छता बनाए रखने की शपथ ली। जिला पदाधिकारी ने सबों को स्वच्छता अभियंता शपथ दिलवाई और कहा कि स्वच्छता ही सेवा है और यही हमारी पहचान है।
रैली में शामिल लोगों ने हाथों में स्वच्छता के नारे लिखे हुए बैनर और प्लाकार्ड लेकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए एक जुलूस निकाला। इस दौरान उन्होंने लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया और उन्हें अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने की अपील की।
नगर निगम के महापौर विभा कुमारी भी इस अवसर पर उपस्थित थीं और उन्होंने भी जागरूकता रैली में शामिल होकर स्वच्छता का संदेश दिया।
यह रैली स्वच्छता के प्रति जन-जन में जागरूकता फैलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आइए, हम सभी मिलकर स्वच्छ बिहार सशक्त बिहार के संकल्प को साकार करें।

More Stories
गोरखपुर/लखनऊ29अगस्त 26*सीएम योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की समीक्षा।
सहारनपुर 29अगस्त 26राष्ट्रीय खेल दिवस पर मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित…
पूर्णिया बिहार 29 अगस्त 26 *पूर्णिया के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आज लगेगा मेगा रोजगार मेला*