बांदा01जुलाई* पटरी के लोगों की समस्याओं को लेकर राज्यपाल के नाम सौंपा जिला कलेक्टर को ज्ञापन*
*के.के.सी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ उदितराज के मार्गदर्शन में सौंपा गया ज्ञापन कार्यवाही ना होने पर होगा जन आंदोलन*
आज अखिल भारतीय असंगठित कामगार व कर्मचारी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय डॉ उदित राज जी के मार्गदर्शन में व उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड कामगार व कर्मचारी कांग्रेस के प्रभारी आशुतोष द्विवेदी के निर्देशन में बांदा जिला असंगठित कामगार कांग्रेस व कर्मचारी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा महामहिम राज्यपाल, उत्तर प्रदेश के नाम जिला कलेक्टर बांदा को चेतावनी भरा ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें कहा गया की हमारे देश की एक चौथाई जनता कृषि व मजदूरी पर आधारित है जिसमें अधिकांशतः लोग मजदूरी करके अपना जीवन यापन करते हैं कुछ लोग फुटपाथ पर दुकान लगाकर अपना व अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं लेकिन सरकार के नुमाइंदों द्वारा बेवजह उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जाता है व उनके ऊपर बुलडोजर चलवा दिया जाता है जो बेहद निंदनीय कृत्य है ऐसी स्थिति में हमारे रेड़ी पटरी के साथी व मजदूर आखिर कैसे में जीवन यापन कर पाएंगे व अपने परिवार का पालन पोषण कर पाएंगे एक तरफ देश के प्रधानमंत्री अपने आप को जनता का सेवक कहते हैं वहीं दूसरी ओर गरीब जनता के साथ लगातार अत्याचार करवाते नजर आते हैं मान्यवर हमारी आपसे विनम्र अपील है कि हमारे प्रदेश में फुटपाथ व रेहड़ी पटरी पर व्यापार करने वाले लोगों के लिए स्थाई इंतजाम करने की कृपा की जाए व बेवजह पुलिस प्रशासन द्वारा प्रताड़ित करवाना बंद किया जाए ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से बांदा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष बी लाल, महिला काग्रेस उपाध्यक्ष अफसाना बेगम, जिला सचिव रेखा वर्मा, शाफिया बेगम, जिलानी दुर्रानी, धीरेन्द्र पटेल, द्वारिकेश सिंह यादव मंडेला, डॉ के पी सेन, जहांगीर खान, छेदीलाल धुरिया, शब्बीर सौदागर, सुखदेव गांधी आदि सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
मथुरा 17 अप्रैल 26*“MISSION SHAKTI” फेज 5.0 के तहत जिले के सभी तहसीलों में महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक*
मथुरा 17 अप्रैल 26* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 112, भोजनालय, आवासीय परिसर का निरीक्षण किया गया*
रोहतक17.04.2026* कामरेड नेता विजय पाल सिंह किये गए उनके घर मे ही नजर बन्द।