*बांदा 8अगस्त 26*डीआईजी ने जसपुरा थाने का किया निरीक्षण,व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश*
जसपुरा/बांदा।शनिवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र राजेश एस ने थाना जसपुरा का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अभिलेखों और विभिन्न हेल्पडेस्क की स्थिति देखी। खामियां मिलने पर उन्हें तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।डीआईजी ने थाना कार्यालय,महिला हेल्पडेस्क, मिशन शक्ति,साइबर हेल्पडेस्क,लॉकअप, ई-मालखाना,सीसीटीवी व्यवस्था और अभिलेखों का निरीक्षण किया।उन्होंने संबंधित पुलिसकर्मियों को सभी व्यवस्थाएं बेहतर रखने के निर्देश दिए।महिला हेल्पडेस्क और मिशन शक्ति की जानकारी लेते हुए उन्होंने महिला संबंधी शिकायतों को प्राथमिकता से सुनने और उनका त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।उन्होंने कहा कि थाने पहुंचने वाली पीड़ित महिलाओं के साथ पुलिसकर्मी सम्मानजनक और संवेदनशील व्यवहार करें।साइबर हेल्पडेस्क के निरीक्षण के दौरान साइबर अपराधों की रोकथाम और शिकायतों पर की जा रही कार्रवाई की जानकारी ली। साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई के साथ आमजन को साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया।डीआईजी ने जनसुनवाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देते हुए कहा कि प्रत्येक फरियादी की शिकायत गंभीरता से सुनी जाए।शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी औपचारिकता तक सीमित न रहे,बल्कि पीड़ित को प्रभावी राहत मिलनी चाहिए।उन्होंने पुलिसकर्मियों को आमजन के साथ शालीन और संवेदनशील व्यवहार करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय के अभिलेखों को समय से अद्यतन रखने, लॉकअप,ई-मालखाना और सीसीटीवी व्यवस्था को दुरुस्त रखने के साथ पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

More Stories
पंजाब8अगस्त26*नेहरू पार्क में ‘अपना अबोहर, अपनी आभाÓ टीम ने चलाया सफाई अभियान
कौशाम्बी8अगस्त26*राजस्व विभाग के साठगांठ से तालाब की भूमि पर हो रहा निर्माण*
सुल्तानपुर8अगस्त26*खेत में लगे झटका मशीन की तार की चपेट में आने से 4 वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में कोहराम*