बांदा 8 मई 26*जनपद में नही थम रहा हर्ष फायरिंग का सिलसिला,*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
बांदा-सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद धड़ल्ले से हो रही हर्ष फायरिंग,जनपद में हर्ष फायरिंग के दो वीडियो हो रहे वायरल,शादी समारोह के दौरान हो रही हर्ष फायरिंग, वायरल वीडियो में साफ तौर पर देख सकते है कि कैसे फायरिंग के बाद सजावट गिरी,तिलक समारोह में हो रही फायरिंग,दो अलग अलग जगह पर तिलक और बरीक्षा कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल,सूचना मिलते हो पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही में जुटी,नगर कोतवाली औऱ मटौंध थाना क्षेत्र के बताए जा रहे है वायरल वीडियो
*जनपद बांदा के थाना कोतवाली नगर व मटौंध क्षेत्र से कुछ वीडियो संज्ञान में आए हैं जिसमें कुछ व्यक्तियों द्वारा शादी के समारोह में हर्ष फायरिंग की जा रही है। इन वीडियो को संज्ञान में लेते हुए समीचीन धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है और जो व्यक्ति इसमें हर्ष फायरिंग कर रहे हैं उन्हें चिन्हित किया जा रहा है और उनसे उनके असलाह बरामद करने की कार्यवाही की जा रही है । उनके लाइसेंस के निरस्तीकरण की प्रकिया भी आगे की जाएगी अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है । इस संबंध में वीडियो बाइट सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री मेविस टॉक।*

More Stories
लखनऊ24जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
लखनऊ24जून26*लखनऊ अग्निकांड में 4 गिरफ्तार, 4 अफसर सस्पेंड,2 सदस्यीय SIT का गठन, सीएम ने कहा दोषी,बच नही पाएंगे
नई दिल्ली24जून26*भारत के एनएसए अजीत डोभाल के आगे रखी नेमप्लेट पर इंडिया की जगह ‘भारत’ लिखा दिखा.*