रोहतास8मई26*मई दिवस-2026 के उपलक्ष्य में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन*
____________________________________
रोहतास से संवाददाता मोहम्मद इमरानअली की रिपोर्ट यूपीआजतक ✍🏻
डी0डी0यू0 मंडल में कार्यरत कुल 51 ग्रुप डी रेल कर्मचारियों को किया गया पुरस्कृत
दिनांक 08.05.2026, शुक्रवार
को पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, पं0 दीन दयाल उपाध्याय मंडल की ओर से बाकले अधिकारी क्लब में मई दिवस -2026 के उपलक्ष्य में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
इस अवसर पर संगठन की अध्यक्षा श्रीमती चित्रा सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि मई दिवस केवल एक तिथि नहीं, बल्कि श्रम, समर्पण और कर्मनिष्ठा का सम्मान करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि भारतीय रेल की वास्तविक शक्ति उसके कर्मचारी हैं, जो अपने परिश्रम, अनुशासन एवं प्रतिबद्धता से रेल संचालन को सुरक्षित एवं सुचारू बनाए रखते हैं।
कार्यक्रम के दौरान डी0डी0यू0 मंडल के विभिन्न विभागों में कार्यरत कुल 51 ग्रुप डी रेल कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षा श्रीमती चित्रा सिंह ने सम्मानित कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनका समर्पण एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्त्रोत है। साथ ही उन्होंने सभी कर्मचारियों से सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा निरंतर उत्कृष्टता की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर संगठन की उपाध्यक्षा श्रीमती आकांक्षा चौधरी, सचिव श्रीमती शालीनी भूषण, कोषाध्यक्ष श्रीमती प्रियांशु यादव, संयुक्त सचिव श्रीमती वैष्णवी, श्रीमती मीता नारी, श्रीमती दीपिका, श्रीमती सोमा चटर्जी, श्रीमती आरती आदि सदस्याएँ उपस्थित रहीं।

More Stories
महोबा 8मई26**ट्रैक्टर चोरी की घटना का सफल अनावरण,
महोबा8मई26*मरम्मत के लिए खाली होगा मौदहा बांध
बांदा 8 मई 26*जनपद में नही थम रहा हर्ष फायरिंग का सिलसिला,*