ब्रेकिंग न्यूज बांदा-
बांदा 6 जुलाई 26*जलालपुर गांव में किशोरी को जहरीले बिच्छू ने काटा, एंबुलेंस ना मिलने पर किशोरी की हुई मौत,
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा*-मामला बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जलालपुर गांव का है।जहां की रहने वाली किशोरी रजोला देवी पुत्री हरीवा निषाद उम्र करीब 15 वर्ष यह रविवार की शाम शौच करने के बाद अपने घर पहुंची तभी किशोरी रजोल देवी को जहरीले बिच्छू ने काट लिया। किशोरी की हालत गंभीर होने लगी, परिजनों के द्वारा पहले झाडफूँक करवाया जब आज सोमवार को सही नहीं हुआ, तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में भर्ती कराया, जहाँ पर डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रिफर कर दिया। 108 एंबुलेंस को फोन किया लेकिन 1 घंटे तक फोन लगाते रहे, लेकिन समय से एंबुलेंस नहीं पहुंची, कुछ देर के बाद जब एंबुलेंस आई तो एंबुलेंस में लिटाते समय ही किशोरी की मृत्यु हो गयी, मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सोमवार की दोपहर 2 बजे पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज बांदा भेज दिया है। वही मृतका के पिता हरीवा l ने जानकारी दिया कि एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन समय से एंबुलेंस नहीं आई जिससे मेरी लड़की की मृत्यु हो गई, जानकारी के मुताबिक मृतक के दो बहन और तीन भाइयों में चौथे नंबर की थी। जिस घटना को देखते हुए परिवार जनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

More Stories
मुम्बई6जुलाई26*_मुंबई में मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है,
कानपुर नगर6जुलाई26**2.90 लाख के लेनदेन का खौफनाक खेल
कौशाम्बी6जुलाई26*कड़ा धाम स्थित शीतला माता मंदिर में उमड़ा भक्तों का अपार जन सैलाब*