July 31, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बांदा 31 जुलाई 26*आम रास्ते पर 10 वर्षों से जल भराव की स्थिति, बरसात में समस्या हो जाती है विकराल।*

बांदा 31 जुलाई 26*आम रास्ते पर 10 वर्षों से जल भराव की स्थिति, बरसात में समस्या हो जाती है विकराल।*

*बाँदा ब्रेकिंग न्यूज

बांदा 31 जुलाई 26*आम रास्ते पर 10 वर्षों से जल भराव की स्थिति, बरसात में समस्या हो जाती है विकराल।*

यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट

बांदा – बांदा के महुआ ब्लाक अंतर्गत बड़ोखर बुजुर्ग के रहने वाले लोगों ने आम रास्ते पर जल भराव की स्थिति होने से परेशान होकर जिला अधिकारी को ज्ञापन दिया है। ग्रामीणों का आरोप है 10 वर्ष बीत गए आम रास्ते पर जल भराव की स्थिति बनी रहती है। कीचड़ हमेशा बना रहता है अब बरसात के सीजन में विकराल जल भराव की स्थिति होने के कारण छोटे-छोटे बच्चे स्कूल आने और जाने में कीचड़ में गिर जाने की वजह से परेशान होते हैं। जबकि मेंन चौराहे से 100 मीटर की दूरी पर बस्ती में लोग रहते हैं और कम से कम 1000 लोगों का निवास होने के बावजूद भी वहां से निकलने के लिए समुचित रास्ते का प्रबंध नहीं है। ग्रामीणों ने जानकारी दी है कि जिम्मेदार अधिकारी ग्राम पंचायत के प्रधान, सचिव और उच्च अधिकारियों को दी गई लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हुई। मजबूरी बस जिला अधिकारी कार्यालय जाकर पीड़ितों ने डीएम से समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की है।

Taza Khabar