November 3, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बांदा 3 नवंबर 26*नरैनी में PDA पंचायत एवं कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न, सामाजिक न्याय और संगठन की मजबूती का दिया संदेश*

बांदा 3 नवंबर 26*नरैनी में PDA पंचायत एवं कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न, सामाजिक न्याय और संगठन की मजबूती का दिया संदेश*

बांदा 3 नवंबर 26*नरैनी में PDA पंचायत एवं कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न, सामाजिक न्याय और संगठन की मजबूती का दिया संदेश*

यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट

*नरैनी, बांदा।* राजकुमार इण्टर कॉलेज, नरैनी में समाजवादी पार्टी द्वारा PDA पंचायत एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। सम्मेलन में जनपद के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, पूर्व जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, नौजवानों, महिलाओं एवं बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि PDA केवल एक राजनीतिक नारा नहीं, बल्कि पीड़ित, दुःखी और अपमानित वर्गों के सम्मान, अधिकार और सामाजिक भागीदारी की लड़ाई है। समाजवादी पार्टी हमेशा संविधान, सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे की पक्षधर रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में PDA की आवाज को गाँव-गाँव और जन-जन तक पहुँचाया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझें और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष एड. उमेश यादव ने कहा कि जनपद बांदा में समाजवादी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता PDA की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए संकल्पित है। संगठन की असली ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता होता है। हमें आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता के साथ पार्टी को मजबूत करना है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की नीतियों, विकास कार्यों और सामाजिक न्याय के संदेश को प्रत्येक गाँव, कस्बे और बूथ तक पहुँचाना हमारी प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव ने जीवनभर किसानों, नौजवानों, गरीबों, पिछड़ों और वंचितों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उन्हीं के समाजवादी विचारों को आगे बढ़ाते हुए अखिलेश यादव के नेतृत्व में सामाजिक न्याय और समानता की लड़ाई को मजबूती प्रदान करनी है।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, महँगाई, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विचार रखे। कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक एकजुटता, जनसंपर्क और PDA पंचायतों को मजबूत बनाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ सपा नेता कुदरत उल्ला खान ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष उमेश यादव, कर्वी जिला अध्यक्ष भईया लाल यादव, सांसद कृष्णा देवी, विशंभर निषाद, राजा भईया वर्मा, सुमन दिवाकर, भरत दिवाकर, महेंद्र वर्मा, किरण यादव, पूजा प्रजापति, नीलम यादव, सत्य नारायण सोनकर, सुंदर अनुरागी, अशोक गौर, प्रमोद गुप्ता राजा, इमरान अली राजू, वीरेंद्र गुप्ता बाबू, ओम नारायण त्रिपाठी विदित, मुन्ना पटेल, आमिर खान मन्नी, कमल पाल, वृंदावन वैश्य, राजकुमार गुप्ता राजू, राम लाल प्रजापति, शनि रशनिया, जगमोहन यादव, निलेश श्रीवास, दिलीप पटवा, मुलायम यादव ओपी, रहीस खान सहित जनपद के समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व जनप्रतिनिधि, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, विधानसभा क्षेत्र के नेता, नौजवान साथी एवं हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट

Taza Khabar