बांदा 12जून 26*नमो कंप्यूटर-हेड हेल्ड हाई की पहल रंग लाई, 45 दिन की फ्री ट्रेनिंग के बाद 100% प्लेसमेंट –
युवाओं को मिली ड्रेस व सर्टिफिकेट, अभिभावकों ने कहा शुक्रिया*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा:* नमो कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर और हेड हेल्ड हाई संस्था के संयुक्त 45 दिन के फ्री ट्रेनिंग एवं 100% प्लेसमेंट गारंटी प्रोग्राम के तहत शुक्रवार को प्रशिक्षण पूरा कर चुके युवाओं को ड्रेस और सर्टिफिकेट वितरित किए गए।
कार्यक्रम में युवाओं को निःशुल्क पैंट, शर्ट, शूज, टाई और कोर्स का प्रमाण पत्र दिया गया। इस दौरान संस्था मैनेजर बीरेन्द्र साहू, डायरेक्टर संतोष राजपूत, ट्रेनर चंद्रभूषण व अन्य अध्यापक मौजूद रहे। बच्चों के अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया था।
सर्टिफिकेट और ड्रेस पाकर युवाओं के साथ अभिभावकों के चेहरे खुशी से खिल उठे। अभिभावकों ने कहा कि उनका बच्चा आज अच्छी जगह कार्यरत है। इसके लिए उन्होंने नमो कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर और हेड हेल्ड हाई का आभार जताया।
अभिभावकों ने कहा कि यह स्कीम गरीब परिवारों के बच्चों के लिए वरदान है। फ्री ट्रेनिंग और पक्के प्लेसमेंट से युवाओं का भविष्य संवर रहा है। संस्था प्रबंधन ने बताया कि कमजोर वर्ग के युवाओं को स्किल्ड बनाकर रोजगार से जोड़ना ही उद्देश्य है।
More Stories
कानपुर नगर 19 सितंबर 26*कानपुर पुलिस की दो तस्वीरें: अपराधियों पर सख्ती के बीच थाना स्तर की कार्यशैली पर उठे सवाल
सुल्तानपुर 19 सितंबर 26**सेवानिवृत्ति के बाद CDO स्टेनो पटल पर ‘दखल’ का मामला ठंडे बस्ते में?*
नई दिल्ली 19 सितंबर 26*🏆 एशियाई खेलों का आज से आगाज, भारत तैयार है 106 पदक के रिकॉर्ड को और आगे ले जाने के लिये