June 12, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बांदा 11 जून 26*बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पुल के पास बेखौफ बालू का अवैध खनन, 200 मीटर दूर से ट्रैक्टरों से चोरी –

बांदा 11 जून 26*बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पुल के पास बेखौफ बालू का अवैध खनन, 200 मीटर दूर से ट्रैक्टरों से चोरी –

*BREAKING NEWS BANDA-*

बांदा 11 जून 26*बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पुल के पास बेखौफ बालू का अवैध खनन, 200 मीटर दूर से ट्रैक्टरों से चोरी – पुल की सुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा*

यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट

*बांदा:* बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर बने पुल के पास अवैध बालू खनन का खेल बेखौफ चल रहा है। ट्रैक्टरों से दिन-रात बालू की चोरी की जा रही है। हैरानी की बात है कि खनन माफिया पुल से महज 200 मीटर की दूरी पर ही बालू खोद रहे हैं, जिससे भविष्य में पुल की नींव को खतरा हो सकता है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि कृषि विश्वविद्यालय चौकी क्षेत्र में यह अवैध कारोबार खुलेआम हो रहा है। सूत्रों की मानें तो बालू चोरों के चौकी इंचार्ज से मधुर संबंध हैं, जिसके चलते कार्रवाई नहीं हो रही।
नियमों के मुताबिक किसी भी पुल के 500 मीटर के दायरे में खनन प्रतिबंधित है। बावजूद इसके एक्सप्रेस-वे पुल से 200 मीटर दूर ही जेसीबी और ट्रैक्टर लगाकर बालू निकाली जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि नदी की तलहटी से लगातार बालू निकलने से पुल के पिलर कमजोर हो सकते हैं।
ग्रामीणों ने मांग की है कि जिला प्रशासन और खनिज विभाग तत्काल मौके का निरीक्षण कर अवैध खनन पर रोक लगाए। साथ ही पुल की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा हादसा हो सकता है।

Taza Khabar