बाँदा13अक्टूबर25*बांदा में युवक ने अपनी बाइक को लगाई आग, टीवीएस एजेंसी के सामने हुआ हंगामा*
बांदा से ब्यूरो प्रमुख सुनैना निषाद की रिपोर्ट यूपीआजतक
बांदा में एक युवक ने एक्सीडेंटल क्लेम के लिए परेशान होकर अपनी अपाचे बाइक में आग लगा दी। युवक कई बार टीवीएस एजेंसी के चक्कर काट चुका था, लेकिन उसकी समस्या का समाधान नहीं हुआ था। आज उसने एजेंसी के सामने ही अपनी बाइक में आग लगा दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। युवक की इस हरकत से एजेंसी के बाहर हंगामा हो गया। पुलिस ने युवक को समझाने की कोशिश की और मामले की जांच शुरू की।
यह घटना बांदा में चर्चा का विषय बन गई है और लोग युवक की इस हरकत को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।
*बाइट – संजय पीड़ित व्यक्ति*

More Stories
लखनऊ26 अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर प्रदेश की रात 10 बजे की बड़ी खबरें..
प्रयागराज26 अप्रैल2026*नेपाली भाषी गोरखा परिवार को कालीबाड़ी मन्दिर के ट्रस्टियों ने कर दिया घर से बेघर
पूर्णिया बिहार 26 अप्रैल 26 *छुट्टी पर कुलपति की क्लास: कॉपी पर रोल नंबर सीधा कराओ*